Thane: अंबरनाथ नगराध्यक्ष पद महिला आरक्षित, भाजपा ने तेजश्री करंजुले पर दांव खेला

Ambernath नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने सर्वसम्मति से तेजश्री करंजुले पाटिल को नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। यह पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
Tejashree Karanjule Patil
तेजश्री करंजुले पाटिल (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Nikaay Chunaav: नपा के आम चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने संगठन स्तर की बैठकें लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम को आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया।

इस मौके पर भाजपा की उम्मीदवारी पाने के लिए सिर्फ तेजश्री करंजुले का नाम ही पार्टी हाईकमान को भेजा गया है, जिससे तेजश्री की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। नपा का अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।

भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने आपसी सहमति से केवल एक का ही नाम निश्चित पार्टी के वरिष्ठों को भेजा है। वैसे भाजपा से कंचन मिश्रा, सुजाता भोईर, अनीता भोईर आदि के नाम चर्चा में थे। पार्टी की बैठक को भाजपा महाराष्ट्र राज्य परिषद के सदस्य गुलाबराव करंजुले पाटिल, उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी, कल्याण जिला अध्यक्ष नंदू परब, शशिकांत कांबले आदि भी कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

नगराध्यक्ष पद के लिए तेजश्री पाटिल नामित

उन्होंने इस बैठक में कहा कि जिसे भी टिकट मिलता है, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसका सहयोग करें जिससे नगराध्यक्ष का पद भाजपा के पास हो और शहर का समुचित विकास हो सके। इस बैठक में सर्वसम्मति से तेजश्री विश्वजीत करंजुले पाटिल को नगराध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया और सभी ने उन्हें सहमति दी। इस बैठक में प्रदीप तेलंगे, शशिकांत कांबले, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, अभिजीत करंजुले पाटिल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन मिश्रा, लक्ष्मण पंत, विश्वजीत करंजुले आदि मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com