Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में साढ़े 6 लाख की बिजली चोरी, 3 लोगों के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला दर्ज

  • Written By: गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Dec 05, 2021 | 06:01 PM
Follow Us
Follow Us:

भिवंडी : भिवंडी तालुका (Bhiwandi Taluka) स्थित  कोनगांव में एमएसईबी बिजली कंपनी (MSEB Electricity Company) के अधिकारियों (Officers) ने बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए स्कॉट की नियुक्ति की है। बिजली कर्मियों की टीम द्वारा बिजली चोरों पर पुलिस स्टेशन में फौजदारी के तहत मामला दाखिल हो रहे हैं। कड़क कार्रवाई की वजह से बिजली चोरी करने वालों ग्राहकों में हडकंप मचा हुआ है। इसी क्रम में एमएसईबी कंपनी ने 3 अलग- अलग बिजली चोरी के मामले में 3 लोगों के खिलाफ फौजदारी के तहत मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार पाचमार नगर, कोनगांव निवासी आदिती इंटरप्राइजेस के मालिक शंकर शामराव पोल ने पास ही स्थित बिजली के तार से अवैध कनेक्शन कर मार्च 2020 से 8 सितंबर 2021 तक लगभग 19,228 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 4 लाख 2 हजार 480 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया। बिजली चोरी की दूसरी घटना में कोनगांव स्थित सीताराम अपार्टमेंट के नीचे दुकान के गाला मालिक दत्तात्रय बेखंडे ने भी पास से गई बिजली लाइन में अवैध कनेक्शन कर 10,392 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए एक वर्ष के भीतर 2 लाख 25 हजार 300 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया।

34,740 रुपये कीमत की बिजली चोरी

बिजली चोरी की तीसरी घटना में कोनगांव निवासी सुमित अपार्टमेंट निवासी राकेश तुलसीराम  गुंजल ने अपने मकान में लगे हुए केबल में अवैध कनेक्शन कर 2009 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 34,740 रुपये कीमत की बिजली चोरी किया है. बिजली चोरी की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारी अभिषेक अशोक कुमार द्विवेदी ने शांतिनगर नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। शांतिनगर पुलिस ने 6 लाख 62 हजार 520 रुपये कीमत की बिजली चोरी के मामले में तीनों के खिलाफ  बिजली अधिनियम 2003 कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक पाखरे कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल

मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें

महाराष्ट्र के भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त

मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway

Electricity theft worth 6 and a half lakh in bhiwandi case registered against 3 people under criminal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2021 | 06:01 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Bhiwandi Taluka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.