मुंबई-पुणे हाईवे पर तीर्थयात्रियों को मिली राहत, एकवीरा देवी यात्रा के लिए सांसद के लेटर पर 3 दिन टोल फ्री

Toll Free Travel: एकवीरा देवी यात्रा के मद्देनजर मुंबई-पुणे हाईवे पर तीन दिनों के लिए टोल माफ किया गया है। श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए सांसद के लेटर के साथ यात्रा की अनुमति मिलेगी।
Mumbai Pune Expressway Toll
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे टोल (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Ekveera Devi Yatra Toll Free Update: महाराष्ट्र में आगरी-कोली समाज की कुलदेवी एकवीरा देवी मंदिर की वार्षिक यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। मुंबई-पुणे हाईवे पर तीन दिनों के लिए टोल माफी की घोषणा की गई है।

यह टोल माफी मंगलवार, बुधवार और गुरुवार तक लागू रहेगी। इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोनावाला स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिससे हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ जाता है।

सांसद के लेटर से मिलेगी सुविधा

भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश म्हात्रे (बाल्या मामा) ने बताया कि टोल माफी का लाभ लेने के लिए उनका लेटर दिखाना अनिवार्य होगा। टोल प्लाजा पर यह पत्र प्रस्तुत करने पर ही वाहनों को बिना शुल्क के आगे जाने दिया जाएगा।

श्रद्धालुओं को मिलती थी परेशानी

हर साल यात्रा के दौरान ठाणे, भिवंडी, कल्याण, मुंबई और रायगढ़ से बड़ी संख्या में लोग वाहन से यात्रा करते हैं। टोल बूथ पर लंबी कतारें और देरी के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

मांग के बाद लिया गया निर्णय

टोल माफी की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लगातार बढ़ती भीड़ और यातायात समस्याओं को देखते हुए हाईवे और टोल प्रशासन ने इस मांग को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है।

यात्रा में शामिल होंगे विभिन्न समुदाय

इस यात्रा में आगरी-कोली समाज के साथ-साथ अन्य जाति और धर्म के लोग भी शामिल होते हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस फैसले से यात्रा के दौरान ट्रैफिक सुचारू रहेगा और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com