Thane में एकनाथ शिंदे का रोड शो, शक्ति प्रदर्शन के साथ ट्रैफिक जाम से लोग बेहाल
Thane Municipal Election से पहले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। भारी भीड़ के चलते शहर में ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिसके चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- Written By: अपूर्वा नायक
एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया X )
Deputy CM Eknath Shinde Rally: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे में रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया। शिंदे ने ठाणे के मतदाताओं से महायुति के उम्मीदवारों को जीतने की अपील की।
उप मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ी भीड़ की वजह से कामकाजी लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। शाम के समय भारी भीड़ की वजह से काम पर से घर लौटने वाले लोगों को एक ही स्थान पर आधे-आधे घंटे खड़े रहना पड़ा। जिससे काफी अधिक परेशानी हुई।
ठाणे महानगर पालिका चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को देर शाम प्रचार रैली निकाली। चेंदणी कोलीवाडा, सिड़को बस स्टॉप सथोबा शंकर रोड से प्रचार रैली (रोड शो) की शुरुआत हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा: याचिकाकर्ता ने जजों को दी गालियां, फेंके कागजात
रोड शो में प्रचार रथ पर शिंदे के साथ भाजपा विधायक संजय केलकर सहित शिवसेना-भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रचार यात्रा टेंभीनाका, चंदनवाडी, सिद्धेश्वर तलाव, ज्ञानेश्वर नगर, शंकर मंदिर चौक, लोकमान्य नगर बस डिपो, भीमनगर, वर्तकनगर, मानपाडा होते हुए मनोरमानगर तक गयी।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के रोड शो की वजह से सिडको, टेंभीनाका, कोर्टनाका, नितीन कंपनी सहित रैली के मार्ग पर वाहन चालकों एवं यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से रोजमर्रा के काम काज से घर वापस होने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रोड शो के मार्ग से बचाने के लिए लोगों ने पर्यायी मार्ग का चुनाव किया, लेकिन वे शहर के आंतरिक सड़कों पर जाम में फंस गए। 10 से 15 मिनट की यात्रा के लिए लोगों को आधे-आधे घंटे जाम में अटके रहना पड़ा।
ये भी पढ़ें :- Adani को पीछे छोड़ पावर मेक ने जीता मुंबई मोनोरेल O&M कॉन्ट्रैक्ट, 296.4 करोड़ की सबसे कम बोली
शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ बढ़ी नाराजगी
- उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे मनपा के लगभग 9 वार्डों में चुनाव प्रचार करने के लिए रोड शो किया।
- चेदणी कोलीवाडा इलाके में शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ शिवसेना का ही बागी मैदान में है। टेंभीनाका परिसर में भी शिवसेना के उम्मीदवार को अदरूनी नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। लोकमान्य नगर में भी शिवसेना उम्मीदवार के खिलाफ नाराजगी है।
- पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने शिवसेना की प्रचार यात्रा को रोकने का प्रयास किया था, मानपाड़ा एवं मनौरमा नगर में शिवसेना के आतरिक कलह की वजह से पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
- शिवसेना के पूर्व नगरसेवक निर्दलीय पैनल बना कर चुनाव मैदान में है। शिवसेना के अधिकृत उम्मीदवारों को डेजर जोन से निकालने के लिए उप मुख्यमंत्री ने रोड शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन का निर्णय लिया।
