Maharashtra Politics: ठाणे मेयर बनीं शर्मिला गायकवाड़, शिंदे के गढ़ में ‘लाड़की बहिण’ राजनीति का असर
Deputy CM Eknath Shinde के गढ़ ठाणे समेत एमएमआर के प्रमुख शहरों में महिला मेयरों की नियुक्ति ने राजनीति में नया संदेश दिया है। ‘लाड़की बहिन’ मॉडल अब शिंदे की नई पहचान बनता दिख रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
शर्मिला पिंपोलकर गायकवाड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Deputy CM Eknath Shinde On Thane Mayor: अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ‘लाड़की बहिण’ योजना लाकर महाराष्ट्र की सत्ता में जोरदार वापसी करने वाले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे राज्य भर में ‘लाड़का भाऊ’ यानी लाडले भाई के नाम से जाने जाते हैं।
इसी तरह ठाणे भी एकनाथ शिंदे की शिवसेना का गढ़ कहा जाता है। पिछले माह हुए मनपा चुनाव में ठाणे मनपा में सर्वाधिक 76 सीटें लेकर शिंदे की शिवसेना ने अपना वर्चस्व साबित किया था। अब शिंदे के अपने गढ़ ठाणे ही नहीं बल्कि उनके वर्चस्व वाले कल्याण-डोम्बीवली व उल्हासनगर के महापौर पद की बागडोर महिलाओं के हांथ होगी।
शर्मिला निर्विरोध ठाणे की मेयर
ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में शिवसेना की शर्मिला पिंपोलकर गायकवाड़ मंगलवार को ठाणे की निर्विरोध महापौर चुनी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि ठाणे का मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था।
सम्बंधित ख़बरें
5 राज्यों के चुनाव में महाराष्ट्र के नेताओं का दम, गडकरी-फडणवीस की रणनीति से भाजपा को बढ़त
बंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
शिंदे यदि चाहते तो एससी वर्ग के किसी और नगरसेवक को महापौर बना सकते थे,लेकिन उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र कोपरी पांचपखाडी के वार्ड क्रमांक 20 से नगरसेविका चुनी गई शर्मिला पिम्पोलकर को मेयर के लिए चुना। शर्मिला दूसरी बार नगरसेविका बनी हैं। शहर में चर्चा है कि डिप्टी सीएम शिंदे ने आखिर लाड़ली बहन को शहर का मेयर बना कर अपने ‘लाड़का भाऊ’ होने का संदेश दिया है।
सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे की रणनीति सफल
- कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर शहर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के पुत्र MP डॉ श्रीकांत शिंदे के लोकसभा इलाके में आते हैं। यहां BJP की दबाव बनाने की रणनीति के बावजूद डॉ श्रीकांत शिंदे की राजनीति सफल रही।
- एमपी डॉ श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में कल्याण-डोंबिवली में एडवोकेट हर्षाली चौधरी-थविल और उल्हासनगर में अश्विनी कमलेश निकम ने महिला मेयर का पद सौंपा गया है।
- इस तरह शिवसेना के वर्चस्व वाले तीनों अहम शहरों की बागडोर सीधे ‘लाड़की बहिन’ को दे दी गई है। इन तीनों शहरों में डिप्टी मेयर का पद BJP को देकर गठबंधन को निभाया गया है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai: 19 दिनों में 1 लाख यात्री, नवी मुंबई एयरपोर्ट बना नई एविएशन हब की उम्मीद
अन्य शहरों में भी महिला मेयर
एमएमआर में आने वाले नवी मुंबई और मीरा भायंदर शहरों में भी महिला राज होगा। नवी मुंबई में वन मंत्री गणेश नाइक की कट्टर समर्थक सुजाता पाटील मेयर होंगी जबकि डिप्टी मेयर बीजेपी के ही दशरथ भगत होंगे। मीरा भायंदर में भी बीजेपी की डिंपल मेहता दूसरी बार शहर की महापौर होंगी। वे शहर विधायक के विधायक नरेंद्र मेहता के भाई की पत्नी हैं। इस तरह पहली बार मुंबई के साथ साथ एमएमआर के शहरों में महिला यानी लाड़की बहनों का राज होगा। आर्थिक राजधानी मुंबई मनपा में बीजेपी की महिला मेयर चुनी जाएगी।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट
