Dombivli में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हमला, KDMC कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
डोंबिवली में अतिक्रमण हटाने गई KDMC टीम पर फेरीवाले ने हमला कर दिया। इस घटना में मनपा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में तनाव और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
KDMC Dombivli Hawker Attack: शहर के पेंढारकर कॉलेज इलाके में शुक्रवार को अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान हिंसा की गंभीर घटना सामने आई। अवैध रूप से सड़क घेरकर बैठे फेरीवालों को हटाने पहुंची केडीएमसी की टीम पर हमला कर दिया गया।
इस हमले में कल्याण डोंबिवली मनपा कर्मचारी सुरेश कामराज गंभीर रूप से घायल हो गए। कामराज को साथियों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मनपा कर्मचारियों में भारी रोष देखा गया और इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
KDMC कर्मचारी ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। घटना शुक्रवार शाम की है, जब केडीएमसी के ‘ई’ प्रभाग की टीम पेंढारकर कॉलेज और माऊली हॉल के बीच स्थित संकरी सड़क पर ‘फेरीवाला हटाओ अभियान’ चला रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
मीरारोड यौन शोषण मामला: भाजपा पार्षद पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप, सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तारी की मांग
2 Km नियम में फंसी ठाणे के छत्रपति की 30 साल पुरानी प्रतिमा, मरम्मत के दौरान नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन?
अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, अधिकारियों के सामने बवाल, मौदा में लाठी-डंडे चले, कई घायल; गांव में तनाव
नागपुर सिविल लाइंस: वीआईपी इलाके में नियमों को ताक पर रखने वाले लॉन्स रडार पर, कोर्ट के आदेश से हड़कंप
यहां रोजाना 100 से अधिक अवैध ठेले लगने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता है। कार्रवाई के दौरान जब टीम ने एक सैंडविच विक्रेता को हटाने की कोशिश की, तो वह अचानक आक्रामक हो गया। आरोपी ने मनपा कर्मचारी सुरेश कामराज पर बांस की लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
फेरीवाले मनपा अधिकारियों को देते हैं पैसेः रवि पाटिल
हमले में वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण पश्चिम के शिवसेना (शिंदे गुट) शहर प्रमुख रवि पाटिल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, फेरीवाले केडीएमसी के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को पैसा देते हैं, इसी वजह से उनका मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने लगे हैं।
ये भी पढ़ें :- Thane Belapur Belt का मेगा प्रोजेक्ट रुका, विवाद के बीच रद्द हुआ स्लम रीडेवलपमेंट टेंडर
मनपा प्रशासन को चाहिए कि स्थानीय फेरीवालों के लिए व्यवस्थित जगह तय करे और बाहरी फेरीवालों पर सख्त कार्रवाई करे। रवि पाटिल ने कहा स्टेशन और आसपास के इलाकों में फेरीवालों की वजह से आम जनता का चलना दूभर हो गया है। विरोध करने पर ये दादागिरी और मारपीट पर उतर आते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।
