

Highlights:
डोंबिवली पश्चिम में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद विशाल कदम की हत्या किए जाने का मामला सामने आया।
आरोपी प्रभु करकाडे पर विशाल को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने का आरोप है, जिसमें उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि हत्या के बाद मकान मालिक संदेश म्हात्रे की मदद से शव को बोरे में भरकर मानकोली खाड़ी के पास सुनसान इलाके में फेंका गया।
Thane Crime Branch: कल्याण-डोंबिवली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। शराब पीने के दौरान हुई एक मामूली बहस के बाद एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। 20 दिन बाद अपने मृत दोस्त के सपने आने से परेशान होकर आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली पश्चिम में मानकोली खाड़ी के पास एक सुनसान इलाके में एक शव मिला, और पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला कि यह हत्या का मामला है। विशाल कदम की हत्या के 20 दिन बाद, आरोपी प्रभु करकाडे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में मकान मालिक संदेश म्हात्रे को भी गिरफ्तार किया गया है।
डोंबिवली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने की पार्टी के दौरान एक मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। प्रभु करकाडे ने विशाल कदम को बुरी तरह पीटा, उसे लात-घूंसे मारे। इस मारपीट में विशाल की मौत हो गई, जिसके बाद करकाडे ने मकान मालिक संदेश म्हात्रे की मदद से शव को एक बोरे में भरा और खाड़ी के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया।
लेकिन हत्या के 20 दिन बाद आरोपी प्रभु करकाडे को अपने सपनों में मृत दोस्त दिखाई देने लगा, जिससे उसे गहरा पछतावा हुआ। मानसिक परेशानी से घबराकर, उसने आखिरकार ठाणे क्राइम ब्रांच की सेंट्रल यूनिट के सामने सरेंडर कर दिया और हत्या की बात कबूल कर ली। इस दौरान डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।