दिल्ली में कांग्रेस के मोर्चे के जवाब में नागपुर में BJP की तैयारी, 5 नवंबर को संघ मुख्यालय तक मार्च

Nagpur BJP Morcha 5 November: कांग्रेस के दिल्ली मोर्चे के जवाब में भाजपा 5 नवंबर को नागपुर में बड़ा प्रदर्शन करेगी। परिणय फुके ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 'लोकतंत्र बचाओ' का नारा दिया।
Devendra Fadnavis Nitin Gadkari
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • BJP नेता परिणय फुके के अनुसार, 5 नवंबर को नागपुर में भाजपा मोर्चा निकालेगी।

  • CM देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व करने का दावा।

  • मोर्चे का नारा होगा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’।

  • फुके ने राहुल गांधी पर संविधान और लोकतंत्र को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

  • विधान परिषद चुनाव में हार पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक कर समीक्षा करेंगे।

Devendra Fadnavis Nitin Gadkari: नागपुर जिले में कांग्रेस के दिल्ली में मोर्चा के जवाब में अब बीजेपी भी संघ मुख्यालय नागपुर में 5 नवंबर को मोर्चा निकालेगी। भाजपा नेता परिणय फुके ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरीमोर्चा का नेतृत्व करेंगे।

इस मोर्चा में सारे देशभक्त शामिल होंगे। बीजेपी इस मोर्चा में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' का नारा देगी। फुके ने आरोप लगाया कि विदेशी फंड लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के संविधान के प्रति अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

RSS पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि

RSS पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद देश के लिए रेड फ्लैग (संकट) हैं। वे संविधान को खत्म कर कम्युनिस्ट विचारधारा लाने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल के नाम में 'राहु' है, इसलिए वे देश में राहु लाने का काम कर रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में नागपुर का यह राजनीतिक घटनाक्रम राज्य की राजनीति में और अधिक सरगर्मी पैदा कर सकता है, क्योंकि दोनों प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीतियों के जरिए जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। 

Devendra Fadnavis Nitin Gadkari
नागपुर में सोना-चांदी धड़ाम: 2 दिन में सोने पर 4,600 और चांदी 12,400 सस्ती, जानें आज के ताजा भाव

कांग्रेस ने धांगेकर को दी सुपारी

हाल ही में आई रिपोर्ट में गरीबी में 50 प्रतिशत कमी के आंकड़े सामने आए हैं। यह राहुल गांधी जैसे नेताओं के लिए करारा जवाब है। पिछले 12 वर्षों में देश में बड़े पैमाने पर विकास और विदेशी निवेश के कारण यह संभव हो पाया है।

विधान परिषद चुनावों में हार पर फुके ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में वरिष्ठ नेता बैठक लेकर इसका चिंतन करेंगे। रविंद्र धांगेकर पर निशाना साधते हुए कहा कि नया मुल्ला नमाज ज्यादा पढ़ता है।

कल-परसों ही शिवसेना में आए धांगेकर विधान परिषद की सीट पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वे पहले कांग्रेस में थे। अब महायुति में विवाद पैदा करने के लिए कांग्रेस ने उन्हें सुपारी दी है।