Flyover Project: मीरा-भाईंदर में शुरू होने से पहले फ्लाईओवर में दरार, MMRDA की निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Mira Bhayandar Flyover Project: मीरा-भाईंदर में काशीमीरा नाका से हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन MMRDA फ्लाईओवर पर उद्घाटन से पहले ही दरारें दिखने पर गो ग्रीन फाउंडेशन ने स्वतंत्र जांच की मांग की है।
Cracks in a flyover under construction in Mira-Bhayandar
मीरा भाईंदर फ्लाईओवर दरारेंसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मीरा-भाईंदर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की कंक्रीट सतह पर दरारें, गुणवत्ता पर सवाल।

  • गो ग्रीन फाउंडेशन ने स्वतंत्र तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

  • निर्माण सामग्री, कंक्रीट की मजबूती और गुणवत्ता निरीक्षण रिपोर्ट की जांच की मांग।

  • सुरक्षा प्रमाणपत्र और जरूरी मरम्मत के बाद ही फ्लाईओवर खोलने की अपील।

Mira Bhayandar Flyover Cracks: मीरा-भाईंदर के काशीमीरा नाका से मुंबई-अहमदाबाद हाईवे को जोड़ने और मेट्रो लाइन-9 के समानांतर बनाए जा रहे फ्लाईओवर की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एमएमआरडीए की ओर से बन रहे इस फ्लाईओवर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और इसे यातायात के लिए भी नहीं खोला गया है। इसके बावजूद पीसीसी और कंक्रीट की सतह पर लंबी दरारें दिखाई देने का दावा किया गया है।

गो ग्रीन फाउंडेशन ट्रस्ट ने इस मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए पूरे निर्माण कार्य की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने की मांग की है।

गुणवत्ता निरीक्षण पर उठाए सवाल

ट्रस्ट ने सवाल किया है कि निर्माण में कथित खामियां सामने आने के बावजूद गुणवत्ता निरीक्षण की रिपोर्ट कैसे तैयार की गई? संस्था ने गुणवत्ता निरीक्षण तंत्र, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और संबंधित इंजीनियरों की भूमिका की जांच करने पर भी जोर दिया है।

ट्रस्ट के अनुसार, यदि निर्माण में लापरवाही साबित होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही संबंधित ठेकेदारों और परामर्श कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने तथा परियोजना में किए गए भुगतानों की जांच की मांग की गई है।

Cracks in a flyover under construction in Mira-Bhayandar
राज ठाकरे ने 3 साल पुरानी पोस्ट शेयर कर खोली शरद पवार की पोल, बोले- मैंने 2023 में ही कह दिया था...

निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने की मांग

गो ग्रीन फाउंडेशन ने मुंबई फ्लाईओवर में इस्तेमाल किए गए पत्थर, गैबियन, पीसीसी और पीक्यूसी सहित निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित अनुपात की जांच कराने की मांग की है।

इसके लिए स्थल पर वास्तविक माप, कंक्रीट कोर टेस्ट, परतों की मोटाई की जांच और प्रयोगशाला परीक्षण कराने का सुझाव दिया गया है। कंक्रीट की मजबूती का स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों से सत्यापन कराने की भी मांग की गई है।

Cracks in a flyover under construction in Mira-Bhayandar
JNPA में खड़े जहाजों को अब किनारे से मिलेगी सीधी बिजली, ₹76.92 करोड़ की परियोजना से घटेगा प्रदूषण

सुरक्षा प्रमाणपत्र के बाद ही खुले फ्लाईओवर

ट्रस्ट ने दरारों का स्वतंत्र विशेषज्ञों से निरीक्षण कराकर जरूरी मरम्मत करने की मांग की है। संस्था का कहना है कि सक्षम तकनीकी विशेषज्ञों से सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोला जाना चाहिए।

संगठन ने शहरी विकास विभाग, सतर्कता एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट के मुताबिक, केवल जांच का आश्वासन पर्याप्त नहीं है। निर्माण में लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों, ठेकेदारों और एजेंसियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।