Navi Mumbai: सिडको प्रकरण में नया मोड़, शिंदे समर्थकों ने बताया विपक्ष की साजिश
Navi Mumbai: सिडको भूखंड प्रकरण ने नवी मुंबई की राजनीति गरमा दी है।शिंदे बनाम नाईक की वर्चस्व लड़ाई के बीच विपक्ष और भाजपा के कुछ नेताओं पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरने की साजिश के आरोप लगे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai News In Hindi: सिडको द्वारा भूखंड आवंटन मामले में महाविकास आघाड़ी के नेताओं द्वारा मनपा चुनाव से पहले उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घेरने की साजिश रची जा रही है।
विपक्ष को इस साजिश में भाजपा के कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा नवी मुंबई में शिंदे की शिवसेना के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है। शिंदे सेना के पदाधिकारी इस बात की चर्चा करने में लगे हैं कि पिछले कुछ सालों से उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वन मंत्री गणेश नाईक के बीच वर्चस्व की लड़ाई छिड़ी है।
नाईक ठाणे जिले में एकनाथ शिंदे का प्रभाव कम करने का प्लान बना रहे हैं, किंतु उनको इस प्लान में सफलता नहीं मिल रही है। नवी मुंबई में शिवसेना कमजोर होने की बजाय लगातार मजबूत होती जा रही है, इसलिए नाईक शिंदे के खिलाफ प्रॉक्सी वार का सहारा ले रहे हैं। इसलिए वे बिवलकर भूखंड प्रकरण में शिवसेना और एकनाथ शिंदे को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: वर्धमान नगर में 151 करोड़ का 4-लेन ROB तैयार, ट्रैफिक जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, देखें VIDEO
BMC में सत्ताधारी दल को बड़ा झटका; पार्षदों की गैरमौजूदगी से वडाला और दादर पुनर्विकास प्रस्ताव खारिज
बच्चू कडू को MLC उम्मीदवार बनाकर शिंदे ने खेला बड़ा दांव, शिवसेना में शामिल होने पर क्या बाेले डिप्टी सीएम
शिवसेना में शामिल होते ही बच्चू कडू ने भरी हुंकार, किसानों के मुद्दे पर क्या अपनी ही सरकार के खिलाफ बोल पाएंगे
नाईक लगा चुके हैं सिडको पर भ्रष्टाचार का आरोप
उल्लेखनीय है कि सिडको नगर विकास मंत्रालय के अधीन आता है और नगर विकास मंत्रालय एकनाथ शिंदे के पास है। विपक्ष लगातार सिडको के तत्कालीन अध्यक्ष संजय शिरसाट पर 5 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहा है। शिंदे सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि इन दिनों गणेश नाईक वन मंत्री है और वन विभाग की तरफ से ही सिडको में भ्रष्टाचार होने की बात कही गई है।
साथ ही सिडकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश भी की गई है। हालांकि गणेश नाईक खुद भी कई बार सिडको पर भूखंड आवंटन को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं इसलिए शिंदे सेना के पदाधिकारियों के बीच चर्चा की जा रही है कि भाजपा के नेता विपक्ष के साथ सांठगांठ कर चुके हैं ताकि एकनाथ शिंदे की छवि को धूमिल किया जा सके।
एक बार फिर उठाया बिवलकर का मुद्दा
वन विभाग की रिपोर्ट आने के बाद शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने एक बार फिर बिवलकर परिवार का मुद्दा जोरों से उठाया है और कहा है कि सिंहको ने बिवलकर परिवार ने शिवसेना नेताओं तथा सिडको अधिकारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है, इसलिए बिवलकर परिवार पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए, इस मामले में विधायक रोहित पवार ने नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे से मुलाकात भी कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें :- चेंबूर से Thane तक फैला सनसनीखेज मामला, प्रेमिका पर हमला करने वाला नाबालिग पकड़ा गया
बिवलकर परिवार लगा चुका है उदानी पर ब्लैकमेल करने का आरोप
- हालांकि बिवलकर परिवार इस मामले में पहले भी स्पष्टीकरण दे चुका है, परिवार के सदस्य यशवंत नारायण बिवलकर का कहना है कि उनके आवंटित भूखंडों पर नवी मुंबई के भू माफिया उमेश उदानी की नजर है। उदानी के शरद पवार के परिवार के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं। इसी वजह से रोहित पवार और रायगड़ की भाजपा नेत्री भावना घाणेकर इस मामले को तूल देकर उन्हें ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले की एस आई टी के माध्यम से जांच करानी चाहिए।
- बिवलकर का आरोप है कि उदानी पर नवी मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनकी भी जांच होनी चाहिए
वन विभाग की रिपोर्ट आने के बाद शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने यशवंत नारायण बिवलकर पर मामला दर्ज कराने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन पर दवाव बनाने के लिए आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। उधर मविआ नेता महायुति की छवि को खराब करने में मौका गंवाना नहीं चाहते हैं।
