-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Cm Fadnavis Advertisements Deputy Cm Eknath Shinde Said No Competition To Take Credit
मराठा या OBC…महायुति में क्रेडिट लेने की होड़! CM फडणवीस के विज्ञापनों पर क्या बोले डिप्टी सीएम
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra Politics: कुछ अखबारों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के छपे विज्ञापनों के बाद राज्य में कामों का क्रेडिट लेने की मुद्दा गरमाया है। इस पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व सीएम देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो)
Deputy CM Eknath Shinde On CM Fadnavis Advertisements: महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल तीन प्रमुख पार्टियों के बीच मनमुटाव की खबरें बार-बार आती रहती है। तीनों में अपना वर्चस्व दिखाने की होड़ लगी रहती है। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव होने है इससे पहले सभी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है। कुछ अखबारों में छपे विज्ञापनों के बाद मनमुटाव का मुद्दा एक बार छाया हुआ है। इस पर राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया भी दी है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि महायुति के सहयोगियों में एक-दूसरे का श्रेय लेने की कोई होड़ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक टीम की तरह काम कर रहे हैं।
दरअसल एकनाथ शिंदे का ये बयान उस वक्त आया जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के फुल-पेज विज्ञापन प्रमुख अखबारों में छपे। इस बयान से महायुति सब ठीक होने के संकेत भी दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
पालघर बाढ़ पर एक्शन मोड में सरकार, CM फडणवीस ने इंटीग्रेटेड रिलीफ प्लान और विशेष पैकेज के दिए निर्देश
किसानों को तकलीफ हुई तो चलेगा लेकिन उद्यमियों को बराबर मिलनी चाहिए बिजली, गुलाबराव पाटिल का विवादित बयान
क्या है सीएम के विज्ञापनों में?
एक विज्ञापन में मुख्यमंत्री फडणवीस छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे में उन्हें दस दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करते हुए दिखाया गया है। दोनों विज्ञापनों के नीचे मराठी में ‘देवभाऊ’ लिखा है।
हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि इन विज्ञापनों को किसने प्रायोजित किया था। ठाणे में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान, पत्रकारों ने डिप्टी सीएम शिंदे से पूछा कि क्या ये विज्ञापन मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा खुद को मराठा आरक्षण के निर्माता के रूप में पेश करने का प्रयास हैं।
यह भी पढ़ें:- बिहार चुनाव के बाद फडणवीस देंगे इस्तीफा? मोदी-शाह सौंपेंगे बड़ी जिम्मेदारी, होगा बड़ा सियासी उलटफेर!
इसका जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि हम श्रेय लेने की होड़ में नहीं हैं। चाहे वह मराठा समुदाय हो या फिर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय। महायुति सरकार ने उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है। इस काम की पुष्टि पिछले विधानसभा चुनाव में ही हो गई थी। शिंदे ने आगे कहा कि अब देवेंद्र जी और मैंने एक टीम के रूप में दूसरी पारी शुरू की है। हम इसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य राज्य का विकास और गरीबों व ज़रूरतमंदों की मदद करना है।
फिर उठा मराठा आरक्षण का मुद्दा
बता दें कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने अपनी मांगों को लेकर मुंबई में पांच दिनों की भूख हड़ताल की। इससे यह मुद्दा राज्य में फिर से सुर्खियों में है। जरांगे ने 29 अगस्त को यह धरना शुरू किया था और राज्य सरकार द्वारा उनकी अधिकांश मांगें मान लेने के बाद 2 सितंबर को इसे समाप्त कर दिया।
गतिरोध समाप्त होने के बाद, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय के हित में एक समाधान खोज लिया है। सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल हैं।
Cm fadnavis advertisements deputy cm eknath shinde said no competition to take credit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMरायगड के क्रशर संचालकों को बड़ी राहत, बंद ट्रेडिंग लाइसेंस फिर से शुरू करने का राजस्व मंत्री का निर्देश
Jul 29, 2026 | 07:52 PMब्रज में गुरु पूर्णिमा की धूम: राधे बाबा टीला पहुंचे मंत्री लक्ष्मी नारायण, गुरु-शिष्य परंपरा का बताया महत्व
Jul 29, 2026 | 07:46 PMजंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM













