टिटवाला पुलिस स्टेशन में 12 साल के बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज, इलाके में हड़कंप
- Written By: अशोक वर्मा
FILE PHOTO
कल्याण : टिटवाला (Titwala) के बल्यानी क्षेत्र में नाबालिग बच्चे (Minor Children) के अपहरण (Kidnapping) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसी क्षेत्र में ढूंढने पर परिजों ने उसे एक पत्थर की खदान में बेहोश पाया गया। वह उस खदान में कैसे गया यह एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिटवाला के बल्यानी स्थित डोंगरी माता मंदिर के पास रहने वाले रोहित सिंह का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम बुधवार को घर से कूड़ा फेंकने के लिए गया था। लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। वह एक पत्थर की खदान के पास एक पत्थर पर बेहोश पाया गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कल्याण तालुका। (टिटवाला) पुलिस स्टेशन पहुंचे और सत्यम के पिता के अनुसार सब इंस्पेक्टर दिलीप देशमुख ने सत्यम के अपहरण के बारे में शिकायत दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
वर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
पुलिस ने सत्यम के पिता को बताया सत्यम के अस्पताल में ठीक होने के बाद सत्यम ने कहा कि जब वह कचरा डंप करने जा रहा था। तभी किसी ने उसे पीछे से स्प्रे किया और जब वह पलटा तो उस व्यक्ति ने उस पर फिर से स्प्रे कर दिया। सत्यम के पिता रोहित सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ को लेकर उसके बगल में रहने वाले भोला चौहान के साथ उसकी कहासुनी हुई थी और उसने उन्हें धमकी दी थी। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए भोला को हिरासत में लिया है।
डोबिवली पूर्व एक कुंए में मिला सीए के छात्र का शव
डोबिवली में सीए की परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव डोबिवली पूर्व के मानपाड़ा इलाके के एक कुएं में मिला हैं। मृतक के नाम की पहचान विकास पासवान के रूप में हुई है और पुलिस आगे की जांच पुलिस कर रही है। उसकी दुर्घटना में मौत हुई या किसी ने हत्या की या फिर उसने आत्महत्या की इन सब बातों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। डोबिवली पूर्व के मानपाड़ा क्षेत्र के विद्यानिकेतन स्कूल के आसपास के क्षेत्र में एक युवक विकास पासवान अपने परिवार के साथ रहता था। वह सीए फाइनल ईयर में था। बुधवार 9 नवंबर की दोपहर विकास अपने पिता के साथ दुकान पर था। भूख लगने पर उसने अपने पिता से तीस रुपए मांगे। उसके पिता ने उसे नाश्ता करने और घर जाने के लिए कहा। वह घर नहीं गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिला और शुक्रवार की दोपहर विकास का शव मानपाड़ा इलाके के एक कुएं में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विकास ने आत्महत्या कर ली थी या उसके साथ कोई दुर्घटना हुई थी। इस बात का पता पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।
