BMC Election: शिवसेना UBT का फडणवीस पर हमला, कहा-सत्ता के दम पर चुनाव हाईजैक

BMC समेत महाराष्ट्र की महापालिकाओं में भाजपा-शिंदे गठबंधन की जीत पर शिवसेना यूबीटी ने सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सत्ता, प्रशासन और पुलिस के दुरुपयोग से चुनाव प्रभावित किए गए।
bmc-election-ubt-attacks-fadnavis-alleges-misuse-of-power
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने महाराष्ट्र की महा पालिकाओं खासकर मुंबई बीएमसी के चुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर करारा प्रहार किया है।

यूबीटी ने अपने मुख पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए चुनाव आयोग, प्रशासन और पुलिस का बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरह इस्तेमाल किया।

चुनाव में भाजपा-शिंदे गठबंधन को मिली जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया और एनडीए के सुशासन को जनादेश बताया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम फडणवीस की रणनीति को श्रेय दिया।

भाजपा एजेंट की तरह कार्य कर रहे थे डीएम आयुक्त

यूबीटी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर फडणवीस मुख्यमंत्री न होते तो यह परिणाम संभव नहीं था। महापालिकाओं के आयुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस भाजपा के एजेंट की तरह व्यवहार कर रहे थे। चुनाव परिणामों के विश्लेषण में यूबीटी ने दावा किया कि 23 महानगर पालिकाओं में 17 में भाजपा को अन्य दलों की बैसाखी का सहारा लेना पड़ा है। कोल्हापुर और चंद्रपुर में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन को भी रेखांकित किया गया। यूबीटी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में प्रचार करने नहीं आए, क्या उन्हें हार से डर लग रहा था।

सीएम फडणवीस ने चुनाव को किया हाईजैक

मुंबई महानगरपालिका में गठबंधन को मिली बहुमत की संख्या महज 4 है, जबकि विपक्ष के पास 100 से अधिक सदस्य होंगे। पार्टी ने कहा कि यह बहुमत स्पारे की तरह चंचलर है और शिंदे गुट के नवनिर्वाचित सदस्यों को होटलों में बंदी बनाकर रखा गया है।

फडणवीस पर 'चाणक्य' और 'धुरंधर' का लेबल लगाए जाने की कटु आलोचना करते हुए कहा गया कि सत्ता के दुरुपयोग से चुनाव हाईजैक किए गए, साथ ही, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और नवी मुंबई जैसे शहरों में शिंदे गुट को मिली सीटों को रझूठ की पराकाष्ठार बताया गया।

प्रतिकूल परिस्थितों के बावजूद खड़ा रहा मराठी वोटर

एआईएमआईएम के बढ़ते प्रभाव पर शिवनीना यूबीटी की ओर से सवाल उठाया गया कि क्या यह फडणवीस की चुनावी रणनीति का हिस्सा है, ताकि मुस्लिम वोट कांग्रेस से बंट जाएं और भाजपा को फायदा हो, पार्टी ने आरोप लगाया कि एमआईएम के सौ से अधिक सदस्यों के निर्वाचित होने से भाजपा में खुशी की लहर है। लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के बाद भी मराठी वोटर ठाकरे के साथ खड़ा रहा और भाजपा व रजयचंदर शिंदे को वोट देने वाली ने मुंबई का रडेथ वारंटर भर दिया। पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर महापालिका का संचालन इसी रसुशासनर मॉडल से हुआ तो यह ऐतिहासिक संस्था माफिया और गुंडों का अड्डा बन सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com