BMC Election Result: कांग्रेस ने 24 सीटें जीतकर दिखाई ताकत, वर्षा गायकवाड़ का दावा

BMC Elections में कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। सम्मान समारोह में सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि धनबल और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद मुंबईकरों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया।
bmc-election-2025-congress-wins-24-seats-varsha-gaikwad
वर्षा गायकवाड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai News in Hindi: बीएमसी चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। सोमवार को मुंबई कांग्रेस के नवनिर्वाचित नगरसेवकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़ ने नगरसेवकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख, विधायक अमीन पटेल, मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस सहित पार्टी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनता की ताकत के आगे हार गया धन बल: मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि इस चुनाव में धनबल और सत्ता का दुरुपयोग देखने को मिला।

भारी मात्रा में पैसे बांटे गए, विरोधी दलों को धमकाया गया और सरकारी मशीनरी सत्ताधारी दल के पक्ष में काम करती नजर आई। इसके बावजूद जनता की ताकत के सामने धनबल हार गया और मुंबईकरों ने कांग्रेस पर विश्वास जताते हुए 24 नगरसेवकों को चुनकर भेजा।

मुंबईकरों के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे

उन्होंने कहा कि अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दृढ़ संकल्प के साथ चुनाव लड़ा, भले ही संख्या कम हो, लेकिन कांग्रेस के नगरसेवक महानगरपालिका में मुंबईकरों के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे।

वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य मुंबई को बेहतर सड़वो, स्वच्छ पेयजल, यातायात जाम से राहत, बेस्ट बस की बेहतर सुविधाएं और प्रदूषण मुक्त वातावरण देना है। साथ ही महानगरपालिका की विभिन्न संस्थाओं में हो रहे निजीकरण पर कड़ी नजर रखी जाएगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा में तानाशाही है, वहीं कठोस में लोकतंत्र है। पार्टी में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है और किसी भी आलोचना पर पार्टी नेतृत्व निर्णय लेता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com