भिवंडी में शोरमा खाने से 17 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, बच्चों समेत कई अस्पताल में भर्ती

Bhiwandi Food Poisoning: भिवंडी के वंजारपट्टी नाका इलाके में शोरमा खाने के बाद बच्चों और महिलाओं समेत 17 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी का उपजिला अस्पताल में इलाज जारी है।
More than 17 people fall ill after eating shawarma in Bhiwandi
भिवंडी फूड पॉइजनिंगसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भिवंडी में शोरमा खाने से 17 से ज्यादा लोग बीमार।

  • वंजारपट्टी नाका की दुकान से खरीदा था शोरमा।

  • बच्चों और महिलाओं की संख्या अधिक।

  • उपजिला अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी।

  • फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर।

Bhiwandi Shawarma Food Poisoning: भिवंडी शहर के वंजारपट्टी नाका इलाके में शोरमा खाने के बाद 17 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। प्रभावित लोगों में छोटे बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। सभी का भिवंडी के उपजिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने स्ट्रीट फूड की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

शोरमा खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रभावित लोगों ने भिवंडी शहर के वंजारपट्टी नाका स्थित एक दुकान से शोरमा खाया था। इसके कुछ समय बाद ही उन्हें मतली, उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी शिकायतें होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

बताया गया कि शुरुआत में एक ही परिवार के चार से पांच सदस्य अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद अन्य लोगों के भी इसी तरह बीमार होने की जानकारी सामने आई। कुल 17 से अधिक लोगों के प्रभावित होने की बात सामने आई है।

More than 17 people fall ill after eating shawarma in Bhiwandi
नासिक में FDA की कार्रवाई, 2 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित; होटल से 110 किलो सेव जब्त

अस्पताल में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक

उपजिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक और पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद प्रभावित मरीजों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।

भर्ती मरीजों में महिलाओं और छोटे बच्चों की संख्या अधिक बताई गई है। इनमें करीब चार से पांच महिलाएं, पांच से छह छोटे बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

More than 17 people fall ill after eating shawarma in Bhiwandi
मुंबई में किताबों का महाकुंभ शुरू, 600 से ज्यादा स्टॉल और 400 से अधिक प्रकाशक ले रहे हिस्सा

FDA की जांच और कार्रवाई पर नजर

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की ओर से होटलों, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता तथा नियमों के पालन को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है।

हाल ही में एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने चेतावनी दी थी कि नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है। भिवंडी की घटना के बाद अब स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एफडीए की जांच तथा आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। शोरमा के नमूनों की जांच और बीमारी के वास्तविक कारण का पता लगना इस मामले में अहम होगा।