

Bhiwandi Rape Blackmail Case Marriage Fraud: भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से एक प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने युवती को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाया।
इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवती से 12 लाखों रुपये ऐंठ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत दीवानशाह दरगाह इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करायी है कि साकीव असरार चौधरी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया।
आरोप है कि 15 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2026 के बीच आरोपी ने बृजेश्वरी लॉज और डोंबिवली स्थित किराए के कमरे में कई बार साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इस दौरान उसके अश्लील वीडियो भी बनाए।
वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 12 लाख रुपये वसूल लिए, पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने न तो शादी की और न ही रकम लौटाई, आखिरकार वर्षों तक अपना सब कुछ लुटाने के बाद युवती के सब का बांध टूट गया और उसने अपने साथ अत्याचार मामले में भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुंभार के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है। आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।