Bhiwandi में मेयर पद के लिए युति की कवायद तेज, महापौर कुर्सी को लेकर सियासी घमासान
Maharashtra Local Body Election: भिवंडी मनपा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही महापौर पद को लेकर राजनीतिक दलों में युति और रणनीति पर मंथन तेज हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भिवंडी मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Bhiwandi News In Hindi: महानगर पालिका चुनाव का शंखनाद होते ही तमाम राजनैतिक दलों ने नगरसेवकों के साथ-साथ भिवंडी शहर का प्रथम नागरिक महापौर पद को लेकर संभावित दलों से युति पर चर्चा शुरू कर दी है।
2002 में हुए पहली बार भिवंडी मनपा चुनाव में कांग्रेस पूर्व सांसद सुरेश टावरे को भिवंडी शहर का प्रथम नागरिक महापौर होने का गौरव हासिल हुआ था।
भिवंडी मनपा के 2 बार कांग्रेस पार्टी से मेयर चुने गए जावेद दलवी सहित कोणार्क विकास आघाड़ी प्रमुख पूर्व महापौर विलास आर पाटिल और पूर्व महापौर प्रतिभा विलास पाटिल मनपा चुनाव जीतकर मनपा महापौर बनने को लालायित हैं, अन्य दमदार प्रत्याशी भी चुनाव जीतने के बाद महापौर कुर्सी का गणित बिठाते घूम रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
प्रशासक राज में धीमी पड़ी विकास की रफ्तार
गौरतलब हो कि, भिवंडी मनपा का आम चुनाव 15 जनवरी एवं मतगणना 16 जनवरी को है। भिवंडी मनपा 2002 में अस्तित्व में आने के उपरांत लोकतंत्र की मजबूती के लिए पाचवी बार मनपा चुनाव सम्पन्न होने जा रहा है। विभिन्न कारणों से मनपा चुनाव टलने से सरकार ने भिवंडी मनपा में प्रशासक नियुक्त किया, प्रबुद्ध नागरिकों का आरोप है कि।
मनपा प्रशासक राज में शहर विकास की गति बेहद धीमी हुई। इसके बावजूद लोगों की गादी कमाई का टैक्स का पैसा भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों ने डकार कर मनपा तिजोरी को खाली कर दिया है। सूत्रों की माने तो पूर्व कांग्रेसी मेयर जावेद दलवी कांग्रेस पार्टी को टाटा, बाय बाय कर भिवंडी विकास आघाड़ी से करीब दर्जन भर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारकर मेयर बनने की कसरत में जुटे हैं।
भिवंडी में पूर्व मेयर दलवी का खासा दबदबा है और वे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खासमखास माने जाते है। राजनीतिक जानकारों की माने तो, पूर्व महापौर दलवी को चुनाव में शिवसेना भरपूर सहयोग कर महापौर बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है, महापौर पद के दूसरे प्रबल दावेदार कोणार्क विकास आघाड़ी से 2 बार मेयर का चुनाव बेहद जादुई तरीके से जीतने वाले पूर्व महापौर विलास आर पाटिल भी पूरी ताकत झोंक कर तीसरी बार भी शहरवासियों को चौंका सकने में सक्षम है।
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad एक्शन मोड में आई पिंचिं पुलिस; शहर में पुलिस कार्रवाई हुई तेज
भिवंडी में अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशियों को लेकर पूरी तरह अपने पते नहीं खोलकर सस्पेंस बना कर रखा है। भाजपा, सेना मिलकर 40 से अधिक संभावित प्रत्याशियों का इंटरव्यू कर चुकी है।
