Maharashtra News: भिवंडी मनपा चुनाव से पहले सियासी हलचल, कांग्रेस-सपा अकेले मैदान में
Maharashtra Nikay Chunav: भिवंडी मनपा चुनाव 15 जनवरी को होंगे। सभी प्रमुख दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, जबकि गठबंधन को लेकर असमंजस और प्रशासक राज पर सवाल चुनावी माहौल को गर्मा रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
भिवंडी मनपा (सौ. सोशल मीडिया )
Thane News In Hindi: मनपा का चुनाव 15 जनवरी को होने जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर मनपा प्रशासन और पुलिस विभाग जोरों से तैयारी में जुटा है। मनपा चुनाव में भाजपा, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, एनसीपी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना समेत अन्य दलों ने भिवंडी मनपा के आगामी चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
राजनीतिक पार्टी अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई हैं। भिवंडी में महा विकास आघाड़ी बनने की संभावना नहीं होने के कारण कहा जा रहा है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।
शिवसेना की ओर से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा सांसद श्रीकांत शिंदे द्वारा भाजपा गठबंधन की कोई आधिकारिक घोषणा भिवंडी के लिए नहीं किए जाने से शिवसेना में महायुति फाइनल को लेकर भ्रम फैला है, जिससे पदाधिकारी और इच्छुक उम्मीदवार असमंजस में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की नपुंसकता छिपाने के लिए किया गया काला जादू! ठाकरे गुट के नेता विनायक राउत की समधन का बड़ा दावा
गोमूत्र पिलाया, सिर के बाल उखाड़े… ठाकरे गुट के पूर्व सांसद के घर में अघोरी प्रथा का खेल! बहू ने लगाए आरोप
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
मनपा चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों में खुशी फैली है। गौरतलब हो कि चुनाव आयोग द्वारा 15 जनवरी को घोषित भिवंडी मनपा चुनाव लड़ने के लिए राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की होड़ मच गई है।
मनपा चुनाव विभाग से मतदाता सूचियां खरीद ली गई हैं। संभावित प्रत्याशियों द्वारा मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम संबंधित वाडों में सही होने की छानबीन शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी उक्त संबंध में जांच शुरू कर दी है।
वितरित किए जा रहे नामांकन पत्र
कांग्रेस और सपा की ओर से इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन पत्र वितरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिवसेना ने भिवडी में शिवसेना और भाजपा गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ने पर जोर दिया है लेकिन सीएम देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अंतिम घोषणा का इंतजार कर रहे है। बता दें कि, भिवंडी मनपा आम चुनाव 2017 में बड़े उत्साह के साथ हुए, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने मनया में बहुमत हासिल किया।
प्रशासक राज में शहर के विकास की गति धीमी
प्रबुद्ध वर्ग का आरोप है कि 3 वर्षों में मनपा प्रशासक कार्यकाल में विकास कार्यों की गति नहीं के बराबर होने से प्रशासनिक भ्रष्टाचार के कारण भिवंडी शहर बदहाल हो गया है। सूत्रों की मानें तो सपा से राकां एसपी गठबंधन करने को तैयार है लेकिन सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा द्वारा सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के खिलाफ दिए गए बयान से सपा पार्टी के पदाधिकारी नाराज है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: ठाणे जिला परिषद को मिला नया CEO, रणजीत यादव ने संभाला कार्यभार
भाजपा की ओर से चुनाव प्रक्रिया का संचालन करने की प्रमुख जिम्मेदारी वन मंत्री गणेश नाइक, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल और विधायक महेश चौघुले सम्भाल रहे हैं। अजीत पवार गट जिलाध्यक्ष प्रवीण पाटिल और एमआईएम कार्याध्यक्ष शादाय उस्मानी भी कमर कस कर मनया चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। भिवडी मनपा क्षेत्र में 23 वाडाँ में 90 वार्ड है। कांग्रेस की 47, भाजपा की 19, शिवसेना की 12, कोनार्क विकास आघाड़ी की 4। आरपीआई एकतावादी की 4, समाजवादी पार्टी की 2 और निर्दलीय की 2 सीटें हैं।
