भिवंडी मनपा चुनाव की आहट: घोषित हुई वार्ड संरचना, 15 सितंबर तक आपत्तियां-सुझाव दर्ज
Thane news: भिवंडी मनपा की वार्ड संरचना का मसौदा घोषित किया गया है। इसमें कुल 23 वार्ड और 90 नगरसेवक होंगे। 15 सितंबर तक आपत्तियां व सुझाव मंगाए गए है।
- Written By: सोनाली चावरे
Updated On:
Sep 05, 2025 | 02:51 PM
भिवंडी महानगरपालिका (pic credit; social media)
bhiwandi municipal corporation election: भिवंडी महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर अब हलचल तेज हो गई है। मनपा प्रशासक और आयुक्त अनमोल सागर ने गुरुवार को वार्ड संरचना का मसौदा घोषित कर दिया। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों में सुगबुगाहट बढ़ गई है।
घोषित मसौदे के अनुसार, भिवंडी मनपा क्षेत्र को 23 वार्डों में विभाजित किया गया है। इनमें से 21 वार्डों में 4-4 नगरसेवक चुने जाएंगे, जबकि वार्ड क्रमांक 15 और 22 को 3 सदस्यीय वार्ड बनाया गया है। इस तरह मनपा में कुल 90 नगरसेवक होंगे।
2011 की जनगणना के अनुसार भिवंडी की कुल जनसंख्या 7,09,665 है। इसमें से अनुसूचित जाति के मतदाता 21,800 और अनुसूचित जनजाति के मतदाता 8,178 हैं। नए मसौदे के मुताबिक, 4 सदस्यीय वार्ड में औसतन 31,500 वोटर, जबकि 3 सदस्यीय वार्ड में करीब 23,600 वोटर होंगे। सबसे बड़ा वार्ड क्रमांक 17 है, जहां 34,474 मतदाता हैं, वहीं सबसे छोटा वार्ड क्रमांक 22 है, जिसमें 24,944 मतदाता दर्ज हैं।
मनपा प्रशासन ने मसौदे की कॉपी मनपा की अधिकृत वेबसाइट, मुख्यालय और पांच प्रभागीय कार्यालयों में उपलब्ध कराई है। नागरिक यहां जाकर संरचना का अवलोकन कर सकते हैं और 15 सितंबर तक अपने सुझाव व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा।
राजनीतिक दलों ने भी इस वार्डबंदी के बाद अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कई दलों ने संभावित उम्मीदवारों की तलाश के साथ ही अन्य दलों के प्रभावशाली पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने पाले में लाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस नई वार्ड संरचना से आगामी मनपा चुनाव में राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Bhiwandi municipal corporation election begins ward structure announced objections and suggestions can be registered till september 15
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 05, 2025 | 02:51 PM
