Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग

Bhiwandi Man Climbs Mobile Tower News: ठाणे जिले के भिवंडी में जमीन विवाद से परेशान एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सीधे बातचीत की मांग करने लगा।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 21, 2026 | 11:28 AM

भिवंडी मोबाइल टावर विरोध प्रदर्शन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhiwandi Man Climbs Mobile Tower Land Dispute: राज्य के ठाणे जिले में भिवंडी के पास जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक व्यक्ति बुधवार को एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी रहे।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए इस घटनाक्रम को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वह देर शाम तक भी टावर से नीचे नहीं उत्तरा।

मौके पर पहुंचे पुलिस-राजस्व अधिकारी

कोनगांव थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नेताराम म्हास्के ने बताया कि वह व्यक्ति तिरंगा, डॉ बी आर आंबेडकर का चित्र और एक बोतल में पेट्रोल लेकर टावर पर चढ़ गया तथा उसने धमकी दी कि अगर उसकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया तो वह कोई चरम कदम उठाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video

8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश

मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा

रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार

कई वर्षों से अनसुलझा है संपत्ति और जमीन से जुड़ा मामला

अधिकारी ने कहा, “उसका दावा है कि उसकी संपत्ति और जमीन से जुड़े मुद्दे कई वर्षों से अनसुलझे है। उसने विशेष रूप से मांग की है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्वयं मौके पर आकर उससे वार्ता करें।”

ये भी पढ़ें :- मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा

निरीक्षक म्हास्के ने बताया कि पुलिसकर्मियों और राजस्व अधिकारियों की एक टीम मौके पर मौजूद थी तथा स्थानीय अधिकारी उससे सुरक्षित नीचे उतरने की अपील करते रहे तथा उसकी शिकायतों पर गौर करने का आश्वासन दे रहे थे। उन्होंने कहा, “रात साढ़े आठ बजे तक व्यक्ति नीचे नहीं उतरा।” अधिकारी ने कहा, “उसने इससे पहले भी इसी तरह का विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया था।”

Bhiwandi man climbs mobile tower land dispute shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 11:28 AM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.