Thane News: प्रशासनिक तंत्र पहुंचा नागरिकों के द्वार, लोकसंवाद में तहसीलदार खोले का मार्गदर्शन

Bhiwandi Lok Samvad: भिवंडी के धामणकर नाका में ‘लोकसंवाद’ कार्यक्रम के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और स्वास्थ्य व सामाजिक सहायता सुविधाओं की जानकारी दी गई।
bhiwandi lok samvad government schemes guidance
भिवंडी लोकसंवाद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhiwandi Municipal Corporation: शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे नागरिकों तक पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भिवंडी के धामणकर नाका मित्र मंडल में ‘लोकसंवाद’ उपक्रम के तहत विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।

नागरिकों से सीधे संवाद

इस पहल में तहसीलदार अभिजीत खोले व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एक ही मंच पर नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।

भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले ने संजय गांधी निराधार अनुदान योजना सहित विभिन्न सामाजिक सहायता योजनाओं के पात्रता मानदंड और प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने ‘सेवा संकल्प’ अभियान के बारे में भी नागरिकों को अवगत कराया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत जिला सूचना कार्यालय, राजस्व विभाग, भिवंडी मनपा, समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिला।

ये अधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले के साथ भिवंडी मनपा के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, समाज विकास अधिकारी मिलिंद पळसुले, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी की प्रतिनिधि एवं महिला संरक्षण अधिकारी लक्ष्मी राठौड़ तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बुशरा सय्यद प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने बताया कि ‘लोकसंवाद’ का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।

bhiwandi lok samvad government schemes guidance
सिर्फ चुनावी श्रेय के लिए हुआ नागपुर के पारडी में करोड़ों के फायर स्टेशन का उद्घाटन, चाबी-दमकलकर्मी दोनों गायब

महिलाओं का मार्गदर्शन

महिला संरक्षण अधिकारी लक्ष्मी राठौड़ ने एकल महिला सर्वेक्षण अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निराधार, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं के सशक्तीकरण की जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण कानून, महिलाओं के कानूनी अधिकार तथा उपलब्ध संरक्षण और कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया।

वहीं, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके और समाज विकास अधिकारी मिलिंद पळसुले ने वंचित एवं जरूरतमंद नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बुशरा सय्यद ने स्वास्थ्य योजनाओं, जांच सुविधाओं और सरकारी स्वास्थ्य सहायता के बारे में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में धामणकर नाका मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com