भिवंडी में चोरी: बंद मकान से 23.5 तोले सोना और नकदी साफ, कम सामान की एफआईआर दर्ज का आरोप

Bhiwandi House Burglary Crime News: भिवंडी में बंद मकान से लाखों के सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी; कंधे पर बैग ले जाता चोर CCTV में कैद, पुलिस दर्ज कर रही जांच।
Bhiwandi City Police Station Theft Case
भिवंडी शहर का पीड़ित परिवार(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold Theft Bhiwandi City Police: ठाणे जिले के भिवंडी शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब बंद मकान सुरक्षित नहीं रहे हैं। शहर के कापआली इलाके में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के बहुमूल्य गहने और मोटी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घर से लगभग 23.5 तोले सोना, 500 ग्राम चांदी और ₹1 लाख 20 हजार नकद चोरी हुए हैं। मध्यरात्रि में घटी इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और नागरिकों में भारी रोष का माहौल है।

सैर पर गया था परिवार, लौटकर देखा तो टूटा था कपाट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थानीय ठाणे निवासी धर्मेंद्र लालचंद केसरवाणी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर पास के घुंटणगर इलाके में टहलने गए थे। रात करीब 1 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो मुख्य दरवाजे का कुंडा और ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर लोहे की अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था और उसमें रखे सोने के मंगलसूत्र, अंगूठियां, नेकलेस, चूड़ियां, झुमके, चांदी की पायल तथा नकदी गायब थी।

Bhiwandi City Police Station Theft Case
मनोरोग अस्पताल के 68 सफाई कर्मचारियों की लड़ाई रंग लाई, दोगुने जुर्माने के साथ खाते में बकाया वेतन राशि

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस की दर्ज एफआईआर पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर गहनों से भरा बैग ले जाता दिखाई दिया। हालांकि, इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित धर्मेंद्र केसरवाणी का दावा है कि उनके पास पूरे 23.5 तोले सोने के गहनों के पक्के बिल उपलब्ध हैं, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में केवल 10 तोले सोना चोरी होने का उल्लेख किया है।

तलाश के दौरान चोरी में इस्तेमाल किया गया बैग घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर लावारिस हालत में बरामद हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरी हुआ पूरा माल बरामद करने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com