- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhiwandi Gutkha Seizure Theft Dumping Ground Case Update
Bhiwandi में दफन गुटखा फिर हुआ गायब, 64 लाख का माल गड्ढे से निकाल ले गए माफिया
Bhiwandi के चाविंद्रा डंपिंग ग्राउंड में नष्ट किया गया 64 लाख का गुटखा माफिया ने दोबारा गड्ढा खोदकर निकाल लिया। घटना के बाद प्रशासन और एफडीए की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

भिवंडी गुटखा ज़ब्ती चोरी का मामला (सौ. Gemini AI)
Bhiwandi Gutkha Seizure: चाविंद्रा स्थित डंपिंग ग्राउंड में पुलिस और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने 64 लाख का गुटखा जब्त कर नष्ट किया था, जिसे गुटखा माफिया ने फिर से गड्ढे से चुरा लिया है, यह सब वहां के स्थानीय नागरिकों ने उजागर किया है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 माह पहले भिवंडी क्राइम ब्रांच ने करीब 64 लाख का गुटखा जब्त किया था। कोर्ट की अनुमति के बाद फूड एंड ड्रग प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त गुटखे को चाविंद्रा डंपिंग ग्राउंड में 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे में दबाने की कार्रवाई की गई।
सक्रिय हुए Bhiwandi के गुटखा माफिया
कार्रवाई पूरी होते ही गुटखा माफिया सक्रिय हो गए और आधी रात के करीब मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से उन्होंने गड्डा खोदा और फिर से बड़ी मात्रा में गुटखा निकालकर एक टेंपो में भर लिया। वे कुछ गुटखा ले जाने में कामयाब भी हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
आकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
करोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
अब नागपुर नहीं भेजना होगा मेडिकल कचरा, भंडारा मेडिकल कॉलेज ने संभाली बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन की कमान
जैसे ही क्षेत्रीय लोगों को पता चला, वे मौके पर पहुंचे और गुटखा माफिया को रोकने की कोशिश की। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस आने की सूचना के बाद माफिया गुटखा से भरा टेंपो छोड़कर भाग गए। घटना से कुछ देर के लिए डंपिंग ग्राउंड इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
अधिकारियों की लापरवाही का उठाया फायदा
नगरसेवक रोहिदास बाघमारे ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कोर्ट के आदेश के मुताबिक जब्त गुटखा को पूरी तरह नष्ट करने के लिए जब्त गुटखे पर केमिकल डालकर उसे जलाना जरूरी है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का फायदा गुटखा माफिया उठाते हैं।
ये भी पढ़ें :- Thane के मलंगगढ़ किला पर फ्यूनिकुलर ट्रेन शुरू, 2 घंटे का सफर अब 10 मिनट में
पूर्व नगरसेवक विकास निकम ने आरोप लगाया है कि इस तरह नष्ट किए गए गुटखे को हटाने के पीछे एक बड़ा रैकेट काम कर रहा है और इसमें कुछ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। पुलिस और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। एक तरफ जहां राज्य में गुटखा पर बैन है, वहीं दूसरी तरफ देखा जा रहा है कि गुटखा माफिया गुटखे को फिर से बाहर निकालने में सक्रिय हैं।
Bhiwandi gutkha seizure theft dumping ground case update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMस्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM












