Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 9 शव बरामद, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे जिले स्थित भिवंडी में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से दर्दनाक हादसा हुआ। मलबे से 9 शव निकाले गए हैं, जबकि NDRF का बचाव अभियान जारी है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 31, 2026 | 10:45 AM

भिवंडी हादसे के बाद मलबे से शव निकालती NDRF की टीम (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhiwandi Building Collapse NDRF Rescue Operation: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला जर्जर इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। NDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका

NDRF के अधिकारियों के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया था। अब तक मलबे से 9 शव निकाले जा चुके हैं। मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इमारत का हिस्सा गिरते समय अंदर कितने लोग मौजूद थे, इसकी सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही हादसे के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है।

कैसे हुआ भिवंडी हादसा?

बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात ठाणे जिले के भिवंडी के भंडारी कंपाउंड में चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने NDRF को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही NDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में SIR प्रक्रिया पर सियासत तेज: भाजपा का आरोप-कांग्रेस, आप और बसपा ने नहीं बनाए पर्याप्त BLA

स्मार्ट सिटी बस सेवा का कायाकल्प: मनपा कर्मचारियों के हुनर से 30 लाख की बचत, फेरों की संख्या में होगा इजाफा

संभाजीनगर मनपा की अंतिम चेतावनी: 7 अगस्त तक जमा करें फीस, वरना रद्द होंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन!

महाराष्ट्र में Ola-Uber-Rapido के लिए 1 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

Maharashtra: The death toll in the Bhiwandi building collapse has risen to nine, with nine bodies retrieved so far. Rescue operations are continuing: NDRF pic.twitter.com/Dp2lPlZyG2 — IANS (@ians_india) July 31, 2026

6 शव IGM अस्पताल लाए गए

भिवंडी इमारत हादसे पर IGM अस्पताल के कैजुअल्टी ऑफिसर डॉ. आकाश शुक्ला ने बताया कि अब तक तीन घायल लोगों को यहां लाया गया है। आज सुबह से अस्पताल में 6 शव लाए गए हैं। कुछ की पहचान हो गई है, जबकि बाकियों की पहचान अभी बाकी है। अस्पताल लाए गए सभी मृतक पुरुष हैं।

Bhiwandi, Maharashtra: On the Bhiwandi building collapse, Dr Akash Shukla, Casualty Officer at IGM Hospital, says, “…So far, three injured persons have been brought in. Since this morning, six bodies have been brought to the hospital. Some have been identified, while the… pic.twitter.com/o84CgM4p0e — IANS (@ians_india) July 31, 2026

घायलों ने बताया कैसे हुआ भिवंडी बिल्डिंग हादसा

घायल दीपक कुमार यादव ने बताया कि पास की इमारत के खंभों की मरम्मत का काम चल रहा था। हम रात का खाना खाकर सो चुके थे, तभी हमें उस इमारत के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम बाहर निकले, तो चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई थी। अपनी जान बचाने के लिए मैं पहली मंजिल से नीचे कूद गया।

Bhiwandi, Maharashtra: Building collapse survivor Deepak Kumar Yadav says, “Repair work was underway on the pillars of the adjacent building. We had finished dinner and gone to sleep when we heard a loud noise from that building collapsing. As we came out, there was panic… pic.twitter.com/H1DN21oThT — IANS (@ians_india) July 30, 2026

इमारत गिरने की घटना में बचीं संगीता प्रजापति ने बताया कि मैं पार्किंग एरिया में खड़ी थी, तभी मुझे इमारत के चटकने की आवाज सुनाई दी। मैंने भागने की कोशिश की, लेकिन भागते समय ही इमारत गिर गई। मुझे चोटें आईं।

यह भी पढ़ें:-  क्रिकेट से रिटायरमेंट के समय मराठी बोलते-बोलते रो पड़े अजिंक्य रहाणे, देखें इमोशनल VIDEO

NDRF ने बताया कि मलबा बहुत ज्यादा होने के कारण बचाव कार्य धीमी गति से चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम रातभर चला। अंधेरा और मलबे की वजह से काम में दिक्कत आ रही है, लेकिन टीमें लगातार लगी हुई हैं।

Bhiwandi building collapse death toll rises ndrf rescue operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 10:28 AM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Maharashtra News
  • NDRF
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.