ठाणे में 132 शिक्षकों को मिला राष्ट्र निर्माता पुरस्कार, 27 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Teachers Award In Thane: ठाणे जिले के बदलापुर में शिक्षकों के सम्मान में पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां 27 विद्यालयों के 132 शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Badlapur Thane Teachers Award
शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार से सम्मानित किया गया(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Badlapur Thane Rotary Rashtra Nirmata: ठाणे में रोटरी क्लब बदलापुर स्मार्ट सिटी की ओर से शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 27 विद्यालयों के शिक्षकों ने इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम में 132 शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता पुरस्कार और चार शिक्षकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसा सम्मान शिक्षकों की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट तुषार साटपे ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में क्लब के प्रांतपाल रोटे. डॉ. चंदू कोलवेकर और जिला सचिव संदीप चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके हाथों शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

चार शिक्षकों को विशेष सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले चार शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें गणित विषय में पीएचडी कर चुकीं डॉ. शिल्पा कुबेर, मराठी विषय में पीएचडी कर चुके डॉ. संदीप भाले, डॉ. रसिका पणिक्कर और डॉ. शबनम सैयद शामिल हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे, बदलापुर नपा की अध्यक्ष रुचिता घोरपड़े, अंबरनाथ नपा की अध्यक्ष तेजश्री करंजुले, बदलापुर नपा की उपाध्यक्ष प्रियंका दामले और बदलापुर नगर परिषद की महिला एवं बाल कल्याण अध्यक्ष रिद्धिता घोरपड़े सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Badlapur Thane Teachers Award
Garba Row: गरबा में मुस्लिम को नो-एंट्री वाले विवाद पर रामदास आठवले बोले- धर्म के आधार पर लोगों को रोकना गलत

सम्मान से बढ़ती है जिम्मेदारी

ठाणे शहर में पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की। शिक्षक विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब की ओर से दिया गया यह पुरस्कार शिक्षकों की जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के विकास के लिए भी अपना योगदान जारी रखना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिक्षकों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को दिशा देने के साथ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे सम्मान उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देते हैं।

Badlapur Thane Teachers Award
अमृता फडणवीस के डिनर न्योते पर मनोज जरांगे बोले- बहन भाई दूज पर बुलाना, अभी भाई मुश्किल में है

शिक्षक दिवस कार्यक्रम का समन्वय परियोजना प्रमुख पुष्कर कर्णवत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव श्रीकृष्ण माचकार ने किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य बिपिन दुबे, उमेश कांबले, सीमा कदम, एडवोकेट नीरजा अंबाडे, मंजूनाथ मुदलियार, केतन चंदनशिवे, हेमंत यशवंतराव, मंगेश हिंदुराव, रानी मिश्रा, अशोक सरोदे, डॉ. नीलेश भांगे और सर्वेश महलकर सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com