नागपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प, 3 महीने में भरेंगे डॉक्टरों व आशा वर्करों के खाली पद

Nagpur Integrated Health Committee: नागपुर में स्वास्थ्य समिति की बैठक में डॉ. परिणय फुके ने 3 महीने में रिक्त पद भरने, दवाओं की सुचारू आपूर्ति और स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया।
Nagpur Integrated Health Committee Parinay Phuke Meeting
स्वास्थ्य समिति की बैठक में डॉ. परिणय फुकेफोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Nagpur Integrated Health Committee Parinay Phuke Meeting: नागपुर जिला के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गठित एकात्मिक स्वास्थ्य समिति की पहली बैठक हैदराबाद हाउस, सिविल लाइंस में विधायक डॉ. परिणय फुके की अध्यक्षता में हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में गठित समिति ने स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं का जायजा लेते हुए रिक्त पदों और आशा वर्करों की नियुक्ति 3 महीने में पूरी करने के निर्देश दिए। क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टर, चिकित्सा अधिकारी, नर्स, तकनीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य आवश्यक कर्मचारियों के रिक्त पदों की संस्थानवार जानकारी ली गई।

महानगर पालिका की सीधी भर्ती प्रक्रिया बंद होने के कारण नियमानुसार आउटसोर्सिंग के माध्यम से मनुष्यबल उपलब्ध कराने की कार्यवाही करने को कहा गया। आशा वर्करों के रिक्त पदों के लिए तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत कर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

सभी को उपलब्ध हो दवाएं बैठक में

नागपुर जिला के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के नगरसेवकों ने अपने-अपने प्रभागों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रखीं। इनमें दवाओं की नियमित आपूर्ति, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को कमी, अधूरे निर्माण कार्य, स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत तथा सुरक्षा रक्षकों की आवश्यकता जैसे मुद्दे शामिल थे। डॉ. परिणय फुके ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि दवाओं, उपकरणों या कर्मचारियों की कमी के कारण नागरिकों को उपचार से वंचित नहीं होना चाहिए।

Nagpur Integrated Health Committee Parinay Phuke Meeting
नागपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ा जनसैलाब, 11 हजार से ज्यादा केस निपटे और 40 करोड़ों का हुआ निपटारा

एकात्मिक स्वास्थ्य समिति की बैठक में 4 सूत्रीय कार्ययोजना तय

नागपुर जिला के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गठित एकात्मिक स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बार प्रमुख प्राथमिकताएं तय करें, जिनमें स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और नियमित आपूर्ति के अलावा रिक्त पदों तथा आशा वर्करों की नियुक्ति तीन महीने में पूरी करना, आवश्यक चिकित्सा उपकरण और साधन उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य केंद्रों की पायाभूत सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है।

इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत जल्द पूरी करने, जरूरत के अनुसार सुरक्षा रक्षक उपलब्ध कराने तथा कम जगह या किराये की इमारतों में चल रहे केंद्रों को अधिक सुविधाजनक स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए, आईजीआर अस्पताल के लिए आवश्यक सामग्री के मांगपत्र भी डॉ. फुके को सौंपे गए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com