Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छिटपुट झड़पें, ईवीएम बंद और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अंबरनाथ में 60% मतदान, आज आएगा परिणाम

Ambernath News: साढ़े दस साल बाद हुए अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव में 60% मतदान दर्ज हुआ। छिटपुट विवाद और EVM तकनीकी दिक्कतों के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न। मतगणना रविवार को होगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 21, 2025 | 05:43 AM

अंबरनाथ में वोट डालने पहुंचे मतदाता (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ambernath Nagar Parishad Election News: अंबरनाथ नगर परिषद के आम चुनाव साढ़े दस वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को संपन्न हुए। मतदान के दौरान छिटपुट नोंकझोंक, धक्कामुक्की, कुछ केंद्रों पर ईवीएम मशीनों के बंद होने और मतदान से एक दिन पहले एक केंद्र पर मशीन में गड़बड़ी के आरोप जैसे मुद्दे सामने आए। इसके बावजूद शहर में कुल 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पुलिस बंदोबस्त से टली बड़ी घटनाएं

चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों सहित शहर के विभिन्न वार्डों में पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। डीएसीपी सचिन गोरे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सका। कुछ स्थानों पर मामूली तनाव और बहस की खबरें जरूर आईं, लेकिन स्थिति जल्द ही नियंत्रण में ले ली गई।

उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद

मतदान समाप्त होते ही नगर परिषद अध्यक्ष पद के 8 उम्मीदवारों और नगरसेवक पद के 259 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया। मतगणना रविवार सुबह शहर के पश्चिम स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के हॉल में की जाएगी। सुबह 10 बजे से 29 वार्डों के लिए 29 टेबल पर मतों की गिनती शुरू होगी।

पहली बार पैनल पद्धति से मतदान

इस चुनाव में मतदाताओं ने पहली बार पैनल पद्धति से मतदान का अनुभव लिया। मतदाताओं ने कुल तीन वोट डाले, दो वोट पैनल के नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के लिए और एक वोट सीधे नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए। खास बात यह रही कि इस बार अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित था, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक दलों की महिला उम्मीदवारों ने पूरे दमखम से चुनाव लड़ा।

मतदाता संख्या और प्रशासनिक तैयारी

अंबरनाथ नगर परिषद क्षेत्र में कुल 2,54,478 मतदाता थे, जिनमें 1,35,164 पुरुष, 1,19,292 महिलाएं और 22 अन्य मतदाता शामिल थे। इनके लिए कुल 276 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए 36 जोनल अधिकारियों सहित 1,621 कर्मचारियों ने ड्यूटी निभाई।

यह भी पढ़ें:- भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर 48 घंटे में होगा बड़ा फैसला, शिंदे के गढ़ में महामंथन शुरू

ईवीएम गड़बड़ी के आरोप और विवाद

शुक्रवार शाम अंबरनाथ पश्चिम स्थित साउथ इंडियन कॉलेज के मतदान केंद्र पर दो ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ का आरोप शिवसेना के नगरसेवक पद उम्मीदवार शैलेष भोईर ने लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी उमाकांत गायकवाड़ ने अपनी टीम के साथ मौके का दौरा किया। शिवसेना के जिला प्रमुख गोपाल लांडगे और विधायक डॉ. बालाजी किणीकर ने भी केंद्र का निरीक्षण कर कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई।

कुछ क्षेत्रों में मतदान प्रभावित

वडवली और शिवनगर स्थित एमएमएम स्कूल में ईवीएम मशीनें बंद होने से कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। वहीं, कोहोज गांव के पैनल नंबर-2 में कांग्रेस और शिंदे शिवसेना समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोंक की खबर सामने आई। हालांकि, प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति जल्द सामान्य हो गई।

Ambernath nagar parishad election 60 percent voting evm issue result

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 21, 2025 | 05:43 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

3200 करोड़ से नासिक के चारों ओर बिछेगा सड़कों का महाजाल, MSRDC का ड्रीम प्रोजेक्ट अब पटरी पर

2

‘बिना इजाजत नहीं कटेगा एक भी पेड़’, नासिक का ‘ऑक्सीजन हब’ तपोवन, क्यों बन गया विवाद का केंद्र?

3

अब 5.5 घंटे में मुंबई से लातूर, बदलापुर-लातूर हाई स्पीड हाईवे से उद्योग-रोजगार को मिलेगा बूस्ट

4

चंद्रपुर मनपा चुनाव: कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- कोई चूक नहीं चलेगी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.