Maharashtra Nikaay Chunaav: शिवसेना-BJP ने किया शक्ति प्रदर्शन, अंबरनाथ में नामांकन प्रक्रिया पूरी

Maharashtra Nikaay Chunaav: अंबरनाथ नगरपालिका चुनाव में शिवसेना, भाजपा, यूबीटी, कांग्रेस सहित 350 से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।
Ambernath Municipal Tender Political Conflict
अंबरनाथ नगर परिषद (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Local Body Election: अंबरनाथ नगरपालिका के आगामी दो दिसंबर को होने जा रहे आम चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए नगरसेवक पद के लिए 59 वार्डों के लिए विविध राजनीतिक दलों, निर्दलीय इस तरह लगभग साढ़े तीन सौ से भी अधिक एवं नपा अध्यक्ष पद के लिए शिवसेना, भाजपा, युबीटी, प्रहार, कांग्रेस, एनसीपी सहित लगभग दस उम्मीदवारों ने चुनाव निर्णय अधिकारी के समक्ष अपना-अपना नामांकन भरा।

इस दौरान शिवसेना तथा भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन भरने से पहले शक्ति प्रदर्शन किया। नामांकन भरने वालों में शिवसेना से मनीषा वालेकर, भाजपा से तेजश्री करंजुले, यूबीटी से अंजली राउत्त प्रमुख, कांग्रेस से नूतन पाटिल, रार्का (अजित पवार) से अश्विनी पाटिल आदि उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नपा मुख्यालय पहुंची तथा पर्चा दाखिल किया।

नपा का अध्यक्ष सीधे जनता द्वारा चुना जाएगा तथा यह पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। अंबरनाथ नपा में पिछले तीन दशक से शिवसेना का वर्चस्व है।

शिवसेना की अधिकृत उम्मीदवार मनीषा अरविंद वालेकर ने कल्याण संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ। श्रीकांत शिंदे, शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, विधायक डॉ बालाजी किणीकर, शहर प्रमुख अरविंद वालेकर, राजेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, शिवसेना उत्तर भारतीय विभाग प्रमुख प्रमोद कुमार चौबे आदि की उपस्थिति में चुनाव निर्णय अधिकारी विजयानंद शर्मा, मुख्याधिकारी उमाकांत गायकवाड के समक्ष पर्चा दाखिल किया।

विधायक आयलानी सहित कई लोग रहे उपस्थित

वहीं भाजपा की प्रत्याशी तेजश्री विश्वजीत करंजुले के नामांकन भरने के मौके पर विधायक कुमार आयलानी, भाजपा के प्रदेश नेता गुलाबराव करंजुले, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, नाना सूर्यवंशी, अभिजीत करंजुले की मौजूदगी में उम्मीदवार का नामांकन भरा।

यूबीटी की अंजलि राउत ने महाविकास आघाड़ी शिवसेना (ठाकरे गुट) की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान यूबीटी के जिला अध्यक्ष धनंजय बोडारे और मनसे शहर अध्यक्ष शैलेश शिर्के की उपस्थित उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com