बॉस के साथ अफेयर, ब्रेकअप और आखिरी मुलाकात…ठाणे के होटल में मिली सिमरन की लाश, नेता के नाम पर बुक था रूम!
Ambernath Hotel Suicide: अंबरनाथ के S-3 पार्क होटल में युवती ने की आत्महत्या। नेता के नाम पर बुक कमरे में मिली लाश। बॉस के साथ अफेयर और ब्रेकअप की चर्चा।
- Written By: प्रिया जैस
ठाणे सुसाइड केस (AI Generated Image)
Ambernath Police Investigation: महाराष्ट्र के अंबरनाथ (Ambernath) के S-3 पार्क नामक एक नामी होटल में एक युवती के सुसाइड का मामला सामने आया है। होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक युवती की पहचान सिमरन पाटिल के रूप में हुई है, जो अंबरनाथ (Ambernath) स्थित ग्लोब बिजनेस पार्क में एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत थी। सिमरन का अपने ऑफिस के बॉस के साथ पिछले 2 वर्षों से प्रेम संबंध था।
होटल में होनी थी आखिरी मुलाकात
हालांकि, करीब 2 महीने पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। घटना वाले दिन सिमरन ने अपने बॉस से आखिरी बार मिलने की इच्छा जताई थी, इसके बाद वह उसे अंबरनाथ के इस होटल में लेकर आया। कुछ समय बाद वह काम का हवाला देकर वहां से चला गया और वापस आने की बात कही।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन: जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, लोहे के एंगल से हमला कर 2 लोगों को किया गंभीर घायल
अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
सिमरन उसके लौटने का इंतजार करती रही, इस दौरान उसने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किए तो इसी वजह से सिमरन के डिप्रेशन में जाने और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में सरकारी बस चालक से मारपीट, बाइक को कट लगने से भड़के लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा, देखें VIDEO
बॉस पर शक की सुई
बाद में जब बॉस वापस लौटा, ती दरवाजा अंदर से बंद था। होटल स्टाफ की मदद से दरवाजा खोला गया, तब सिमरन का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद तुरंत अंबरनाथ पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में एक और चौकाने वाली बात सामने आ रही है कि होटल का कमरा शहर के एक राजनीतिक व्यक्ति के नाम पर बुक किया गया था।
