Ambernath में क्रिकेट ग्राउंड पर चाकूबाजी, बीयर बोतल विवाद में युवक पर हमला

Maharashtra Crime Ground Incident: अंबरनाथ के ऑर्डनेंस फैक्ट्री ग्राउंड में बीयर बोतल विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है, आरोपी फरार है।
ambernath-cricket-ground-stabbing-beer-bottle-dispute
ठाणे में हत्या (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Ambernath Cricket Ground Stabbing Case: अंबरनाथ के ऑर्डनेंस फैक्ट्री क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय कार्तिक गणेशन अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए ग्राउंड पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी उदय सुरेश जाधव ने बीयर की बोतल तोड़ने के शक में कार्तिक से बहस शुरू कर दी।

हाथापाई से चाकूबाजी तक मामला

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू निकालकर कार्तिक पर हमला कर दिया। इस हमले में कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अंबरनाथ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

जांच जारी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शब्बीर सैयद के अनुसार, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच पुलिस अधिकारी रूपाली साल्वे द्वारा की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें :-

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद सार्वजनिक खेल स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने और निगरानी कड़ी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com