अंबरनाथ को मिली नगरोत्थान योजना के अंतर्गत 13 करोड़ की निधी
- Written By: कमर.काजी
अंबरनाथ : अंबरनाथ शहर (Ambernath City) में सड़क विकास का काम जहां तेजी से चल रहा है, वहीं शहर की शेष महत्वपूर्ण सड़कों (Roads) के चौड़ीकरण (Widening) और कंक्रीटिंग (Concreting) का काम भी जारी है। जिला शहरी विकास कार्यक्रम के तहत शहर में 10 कार्यों के लिए 13 करोड़ 49 लाख रुपए के टेंडर घोषित किए गए है। इस कोष से शहर में आठ महत्वपूर्ण सड़कें और एक सभागार का निर्माण किया जाएगा।
अंबरनाथ शहर की अधिकांश बाहरी और आंतरिक सड़कों का चौड़ीकरण और सीमेंट कंक्रीटिंग पिछले कुछ वर्षों में नगरपालिका और एमएमआरडी के माध्यम से किया गया है और अभी भी जारी है। इससे शहर के नागरिकों को गड्ढों से मुक्ति मिली है और यात्रा सुगम हो गई है साथ ही गोविंद ब्रिज से लोक नगरी बायपास और लोक नगरी से एमआईडीसी तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़कों का चौड़ीकरण और सीमेंट कंक्रीटिंग भी हाल ही में पूरी की गई है। इसलिए शहर से बाहर जाने और शहर में प्रवेश करने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान हो गया है। साथ ही शहर में शेष नई सड़कों को विकसित करने के लिए जिला स्तरीय शहरी विकास के माध्यम से राशि उपलब्ध कराकर कार्य कराया जाएगा। इसमें कुल 13 करोड़ 49 लाख 15 हजार 360 रुपए के टेंडर घोषित किए गए हैं। ऐसे में यह नए काम अंबरनाथ शहर की सूरत बदलने में मदद करेंगे। विधायक डॉ. बालाजी किणीकर ने बताया कि इन कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा।
उक्त निधी से यह होंगे कार्य
- कल्याण – बदलापुर स्टेट रोड स्थित कामगार गार्डेन से मोरिवली गांव के प्राथमिक विद्यालय तक सड़क पक्कीकरण के लिए 3 करोड़ 51 लाख 83 हजार 580 ।
- चिखलोली क्षेत्र के जांभली ऊपरी ठाकुरपाड़ा से पवार सेक्शन तक की सड़क के कंक्रीटिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 78 लाख 46 हजार 498 रुपए।
- अंबरनाथ पूर्व में झंडा – हुतात्मा चौक से स्वामी समर्थ चौक के बीच सड़क पक्कीकरण के लिए 1 करोड़ 92 लाख 498 रुपए।
- अंबरनाथ पश्चिम के बुआपाड़ा क्षेत्र में महंत शामलदास चौक से अयप्पा मंदिर तक सड़क पक्कीकरण के लिए 1 करोड़ 2 लाख 80 हजार 183 रुपए।
- जांभिवली ठाकुर पाड़ा रोटरी क्लब स्कूल से अंबरनाथ पूर्व में राउत के घर तक 1 करोड़ 33 लाख 69 हजार 505 सड़क का कंक्रीटिंग।
- वार्ड क्रमांक 45 में अंबरनाथ जय हिंद बैंक से वर्षा काम्प्लेक्स तक सड़क पक्कीकरण कार्य हेतु 40 लाख 42 हजार 516।
- राहुल नागर से प्रपंच सोसायटी रोड 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार 487।
