

Highlights:
अंबरनाथ के मोरिवली स्थित कंपनी के सभी 142 स्थायी कर्मचारियों को कुल 3,42,01,856 रुपए की बकाया राशि मिली।
3 नवंबर 2026 को 3,18,69,305 रुपए वितरित किए गए।
17 नवंबर को 23,32,551 रुपए के चेक दिए गए।
Ambernath Company Workers: अंबरनाथ के मोरिवली स्थित मी. अनसपक (एफसी) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 142 स्थायी कर्मचारियों को अंततः 3 करोड़ 42 लाख 1 हजार 856 रुपए की बकाया राशि प्राप्त हो गई है।
कल्याण की सहायक श्रम आयुक्त अनाघा क्षीरसागर-कारले की पहल और श्रम विभाग के प्रयासों के चलते श्रमिक कर्मचारियों को यह एक बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
इनमें से 127 कर्मचारियों को दोनों पक्षों की सहमति से 3 नवंबर 2026 को 3 करोड़ 18 लाख 69 हजार 305 रुपए का भुगतान किया गया था। इसके बाद 17 नवंबर को शेष 15 कर्मचारियों को 23 लाख 32 हजार 551 रुपए के चेक वितरित किए गए। इस प्रकार कंपनी के सभी 142 स्थायी कर्मचारियों को कुल 3 करोड़ 42 लाख 1 हजार 856 रुपए प्राप्त हुए हैं।
स्थाई कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच आपस एक समन्वय स्थापित करके यह प्रक्रिया पूरी की गई। कल्याण विभाग की सहायक श्रम आयुक्त अनाघा क्षीरसागर-कारले के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के प्रयासों से काफी समय से लंबित यह बकाया राशि का भुगतान करने का समाधान हो गया है, जिससे स्थाई कर्मचारियों को यह एक बड़ी राहत मिल सकी है।