महायुति (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: अंबरनाथ तथा कुलगांव बदलापुर नगर पालिका के चुनाव दी दिसंबर को है। उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अब केवल 6 दिन का समय शेष है। अब तक स्थानीय स्तर के नेताओं द्वारा प्रचार किया गया।
अब बड़े नेताओं की प्रचार सभाओं का सिलसिला शुरू होगा। इसी कड़ी में गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बदलापुर और अंबरनाथ में सभाएं करेंगे। उसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी प्रचार सभाएं करेंगे। इसलिए यह साफ है कि आखिरी हफ्ते में अंबरनाथ और बदलापुर शहरों में राजनीतिक माहौल काफी गरमाएगा।
बदलापुर में 49 तथा अंबरनाथ नपा में 59 नगरसेवक चुने जाने हैं तथा दोनों नगरपालिका के अध्यक्षों का चयन सीधे जनता द्वारा उनके मतदान से होगा। एमएमआर रीजन में अंबरनाथ और कुलगांव बदलापुर नगर पालिका के चुनाव साढ़े 10 साल बाद हो रहे हैं।
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में ये दोनों नपा अहम हैं। इन दोनों नपा में शिवसेना का दबदबा था। पिछले साढ़े 5 साल से यहां प्रशासनिक राज रहा है। उसमें भी शिंदे को सत्ताधारी शिवसेना का दबदबा देखने को मिला था। इसलिए महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच नपा चुनावों के जरिए इन नगर पालिकाओं में सत्ता पाने के लिए बड़ा मुकाबला है।
हालांकि महाविकास आघाड़ी भले ही यहां एकजुट दिखाई दे रही है। लेकिन भाजपा तथा शिवसेना को महायुति में कोई एकता नहीं है। शिंदे की शिवसेना दोनों शहरों में अकेले मैदान में है। जबकि बदलापुर में भाजपा, आरपीआई, अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच गठबंधन है, वहीं अंबरनाथ में भाजपा तथा शिंदे शिवसेना अलग अलग चुनावी मैदान में है।
फिलहाल दोनों शहरों में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। आरोप-प्रत्यारोप एक-दूसरे को चुनौती देने और सड़कों पर रैलियां जारी है। आखिरी 6 दिनों में बड़े नेता इसमें उतरने वाले है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों शहरों में भाजपा को मजबूत करने के लिए प्रचार सभाएं करेंगे।
मुरबाड़ से भाजपा विधायक किसन कथोरे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रचार जनसभा 27 नवंबर को बदलापुर में होगी, फडणवीस की मीटिंग भी उसी दिन अंबरनाथ शहर में होने की संभावना है। डिप्टी चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे भी इस सप्ताह दोनों शहरों में मीटिंग कर सकते हैं।
बड़े नेताओं के पहुंचने से पहले ही अभी तक दोनों शहरों में कैपेनिंग में शिवसेना (शिंदे) और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बदलापुर में नेताओं में एक-दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप-प्रत्यारोप जारी है।
ये भी पढ़ें :- Kalyan Dombivali के उद्यान हाई-सिक्योरिटी जोन बने, मनपा ने रोशनी भी बढ़ाई
अंबरनाथ में भी पहले आए नेताओं ने एक-दूसरे के उम्मीदवारों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए हैं। इसलिए यह देखना अहम होगा कि पार्टी के बड़े नेता एक ही तरफ आकर कैंपेन करते हैं या तालमेल से बात करते हैं।