Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में ‘व्हेल की उल्टी’ की हो रही तस्करी, 5 करोड़ का सामान बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीव-जंतुओं की तस्करी का मामला बुधवार को सामने आया है। बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ का 'फ्लोटिंग गोल्ड' बरामद किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jan 22, 2025 | 11:51 AM

ठाणे में गिरफ्तारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ठाणे: समुद्री जीव-जंतुओं को अवैध तरीके से हासिक कर उसकी तस्करी करना कानूनन अपराध है। समुद्री जीवों को मारना और उनकी तस्करी न हो इसके लिए पुलिस लगातार इस पर नजर बनाए रखती है। इस दौरान बुधवार को ठाणे पुलिस ने एम्बरग्रीस बरामद किया है।

बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पांच करोड़ रुपये की कीमत का ‘एम्बरग्रीस’ (व्हेल की उल्टी) बरामद किया।

कहां से आता है एम्बरग्रीस

आपको बता दें कि ‘एम्बरग्रीस’ एक ठोस और मोम जैसा पदार्थ है जो स्पर्म व्हेल से पाया जाता है। ये एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल की आंतों में उत्पन्न होता है। इसे अक्सर ‘‘फ्लोटिंग गोल्ड” कहा जाता है, क्योंकि महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी बहुत अधिक कीमत मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

कलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला

ठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी

ठाणे के तीन हाथ नाका को जाम से मिलेगी मुक्ति: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन

Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर ये बरामद किया। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, अपराध इकाई की टीम ने सोमवार को राबोडी इलाके में नजर रखी गई और संदेह के आधार पर 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

5.48 किलोग्राम ‘एम्बरग्रीस’ बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.48 किलोग्राम ‘एम्बरग्रीस’ बरामद किया, जिसकी कीमत पांच करोड़ रुपये है। आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पुणे के नितिन मुतन्ना मोरेलू के रूप में हुई है और उसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

इस बात का अभी तक पता नहीं चला है कि इसे अपराधियों को ये कहां से मिला है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी को यह प्रतिबंधित पदार्थ कहां से मिला और वह इसे किसे बेचने की तैयारी कर रहा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ambergris worth rs 5 crore seized in thane one police arrested one person

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 11:51 AM

Topics:  

  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.