एकनाथ शिंदे ने अंबनाथवासियों से किया बड़ा वादा, मेट्रो व ठाणे-मॉडल क्लस्टर का किया ऐलान
Ambernath Metro Connectivity: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अंबरनाथ में विकास कार्यों की सराहना की और नगर निगम चुनाव जीतने पर मेट्रो कनेक्टिविटी और ठाणे-मॉडल क्लस्टर का वादा किया।
- Written By: आकाश मसने
अंबरनाथ में सभा को संबोधित करते एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Ambernath Rally: शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी दो दिसंबर को होने वाले नपा के आम चुनाव का धुंआधार प्रचार किया। शिंदे ने बदलापुर में एक तथा अंबरनाथ में जनसभाओं को संबोधित किया। सभा स्थल पर ऐतिहासिक भीड़ थी।
ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर में शनिवार देर रात एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वह बालासाहेब ठाकरे के असली शिवसैनिक हैं और अपने सभी वादों को पूरा करते हैं। उन्होंने अंबरनाथ में विकास कार्यों की सराहना की। अंबरनाथ उनके बेटे और कल्याण से सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
अबंरनाथ को मेट्राे कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अंबरनाथ में किए गए विकास कार्यों की सराहना की और वादा किया कि अगर उनकी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करती है तो शहर को मेट्रो कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी मुंबई’ की ओर बढ़ा कदम; रायगढ़ में 216 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, एमएमआरडीए के सहभागी मॉडल को मिली सफलता
युवासेना में हार- जीत का खेल: एकनाथ शिंदे के खास को मंच से रखा दूर, शिंदे गुट में बढ़ा आंतरिक कलह
श्याम मानव का आरोप: अशोक खरात केस में शिंदे और चाकणकर का कनेक्शन, जांच पर उठाए सवाल
शिंदे गुट का मिशन विधान परिषद, नीलम गोऱ्हे पर फिर भरोसा या दिखेगा कोई नया चेहरा?
डिप्टी सीएम ने प्रमुख विकास पहलों को गिनाया और अंबरनाथ में मेट्रो ‘कनेक्टिविटी’ व ‘ठाणे-मॉडल क्लस्टर’ (शहरी नवीनीकरण) योजना का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर जनता चाहेगी तो अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव में हमारे विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे अब बनेगा 10 लेन, 16 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट का MSRDC ने भेजा प्रस्ताव
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले कुछ सालों में बदलापुर में विकास की गंगा बह रही है, जिससे विपक्ष के पैरों तले की जमीन खिसक गई है। विपक्ष बेचैन हो गया है क्योंकि उन लोगों को आंखों के सामने हार दिख रही है। उप मुख्यमंत्री शिंदे ने दावा किया कि अंबरनाथ तथा बदलापुर नपा में शिवसेना के अध्यक्ष जीतेंगे और नगरसेवक भी अन्य दलों से डबल स्थिति में होंगे।
इसी तरह एकनाथ शिंदे ने जनसभा में जोर देकर कहा, बदलापुर दिघे साहेब की सांस है, बदलापुर बालासाहेब की जान है और बदलापुर में बस एक ही निशानी तीर-कमान है। अंबरनाथ तथा बदलापुर में हमेशा तरह इस बार शिवसेना की बंपर जीत होगी।
