Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणेकरों को मिला चलने के लिए कांच का ‘पाथवे’, 7 करोड़ रुपए खर्च हुआ

  • By Virendra Mishra
Updated On: Nov 04, 2021 | 01:18 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: ठाणेकरों को आखिरकार लंबे अंतराल के बाद कांच पाथवे पर चलने का मौका दीपावली की पूर्व संध्या पर मिल गया है। मासुंदा तालाब पर बनाए गए इस पाथवे का नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे (Minister Eknath Shinde) द्वारा सांसद राजन विचारे (MP Rajan Vichare) और महापौर नरेश म्हस्के (Mayor Naresh Mhaske) की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। इस तालाब में कांच का पाथवे के आलावा छत्रपति शिवाजी महाराज पुतला और पदपथ सुशोभीकरण, अत्याधुनिक नौका विहार, डिजिटल चित्र दर्शन,  मासुंदा तालाब में शंकर मंदिर का सुशोभीकरण, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर घाट, खुला रंगमंच, दत्त घाट (गणेश विसर्जन तालाब), शीशा पारदर्शी गैलेरी  और पदपथ, नाना नानी पार्क, सेल्फी पॉईंट, रंगो बापूजी गुप्ते चौक सुशोभीकरण, अत्याधुनिक व आवश्यक विद्युत व उद्यान संबंधित अनेकों काम किए गए है। इसके लिए ठाणे महानगरपालिका प्रशासन तकरीबन कुल 6 करोड़ 99 लाख 633 रुपए खर्च किए हैं। इसे स्मार्ट सिटी के तहत निधि का प्रावधान किया गया था। 

गौरतलब है कि ठाणे शहर के मध्य में स्थित मासुंदा तालाब ठाणेवासियों के लिए एक चौपाटी के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन अब इसका लुक और भी बदलने वाला है और नागरिकों की सुविधा के लिए मासुंदा तालाब और इसके आसपास के परिसर को रम्य प्रेक्षणीय स्थल बनाने पर विशेष जोर दिया गया क्योंकि इस तालाब का सुशोभिकरण का काम पूरा हो चुका था, लेकिन लोकार्पण नहीं हुआ था। 

 स्मार्टसिटी के अंतर्गत हुआ काम

 स्मार्टसिटी अंतर्गत इस तालाब पर तैरने वाला आकर्षक पाथवे तैयार किया गया है। इसके लिए कुल 6 करोड़ 99 लाख 633 रुपए खर्च किया गया है। इस नई संकल्पना के अनुसार स्टेशन की तरफ से आने वाले सेटीस को जांबली नाका पर नीचे उतरने के पहले ही तालाब के एक कोने पर (पानी पोई) के पास से तालाब पर चिंतामणि ज्वेलर्स, जांभली नाका तक कांच का पाथवे तैयार किया गया है। 

एलईडी लाईट्स लगाया गया

हालांकि इस पाथवे का निर्माण करते समय तालाब में किसी भी प्रकार का खोदाई का काम नहीं किया गया। सिर्फ तालाब के बाहर जो फुटपाथ है वहां पर ही पिलर खड़ा करने के लिए ही खुदाई का काम किया गया। डेढ़ मीटर चौड़ा और 400 मीटर लंबा यह पाथवे बनाया गया है। साथ ही घूमने फिरने वाले नागरिकों के आने-जाने के लिए इस पाथवे पर एलईडी लाईट्स द्वारा सुशोभीकरण किया गया है। इसका लोकार्पण होने के बाद अब दीपावली से आम ठाणेकरों के लिए खोल दिया गया है। 

A glass pathway cost rs 7 crore for thanekars to walk

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2021 | 01:18 PM

Topics:  

  • Diwali
  • Eknath Shinde
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

एकनाथ शिंदे को महायुति का बड़ा झटका, भतीजे आशीष माने अजित पवार की NCP में शामिल

2

मीरा रोड: ध्वनि और वायु प्रदूषण से त्रस्त नागरिकों का बड़ा कदम, चुनाव प्रचार पर लगाया प्रतिबंध

3

Navi Mumbai-Bhiwandi Elections में ‘AAP’ की एंट्री, पहली बार उतारेगी उम्मीदवार, सीटों पर हो गई बात

4

Cheque Bounce Case: पूर्व शिवसेना पार्षद पर भारी पड़ी लापरवाही, चेक बाउंस केस में जेल और जुर्माना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.