ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र की 73 अति खतरनाक और 170 खतरनाक इमारतें
- Written By: Virendra Mishra
File Photo
ठाणे : मानसून की शुरुआत से पहले महानगरपालिका के माध्यम से खतरनाक इमारतों की सूची की घोषणा की जाती है। महानगरपालिका (Municipal Corporation) ने भी प्रभाग समिति नुसार शहर के अति खतरनाक (Extremely Dangerous) और खतरनाक इमारतों (Dangerous Buildings) का सर्वे (Survey) शुरू कर दिया है। उक्त जानकारी महानगरपालिका की तरफ से कोंकण विभागीय कमिश्नर (Konkan Divisional Commissioner) की बैठक में भी दी गई है। इसके मुताबिक महानगरपालिका क्षेत्र में 73 इमारतें अति खतरनाक स्थिति में है जबकि 170 बिल्डिंग खतरनाक हैं। वहीँ प्रभाग समिति निहाय देखा जाए तो पता चलता है कि 45 अति खतरनाक शहर के मध्य में स्थित नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति में है।
चार चरणों में वर्गीकृत किया गया
मानसून के दौरान इमारतों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए महानगरपालिका द्वारा शहर में खतरनाक और उच्च जोखिम वाली इमारतों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत अब महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के माध्यम से यह सर्वे शुरू हो गया है। जिसमें पाया गया है कि ठाणे के वागले एस्टेट, कलवा और मुंब्रा में बड़ी संख्या में अवैध इमारतें हैं। वहीं, नौपाड़ा क्षेत्र में सरकारी भवनों की हालत खस्ता है। तदनुसार, ऐसे भवनों का दो प्रकार से सर्वेक्षण किया गया। खतरनाक इमारतों को सी-1, सी-2, सी 2 बी और सी 3 नाम से चार चरणों में वर्गीकृत किया गया है। सबसे खतरनाक इमारत सी-1 के रहने वालों का पुनर्वास कर इमारतों को तोड़ा जाता है। इस साल भी महानगरपालिका प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों में शहर की खतरनाक इमारतों की सूची बनानी शुरू कर दी है। सर्वे के दौरान पता चला है कि ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 73 अति खतरनाक इमारतें है जो कि अब रहने के काबिल नहीं है और इनमें से नागरिकों को निकालकर सुरक्षित जगह पर रखने के साथ इमारत को धराशाई करने का सुझाव दिया गया है। वहीँ 170 खतरनाक इमारतें हैं। जिनका तत्काल मरम्मतीकरण करना अनिवार्य है। वैसे प्रभाग समिति के निहाय देखा जाए तो अति खतरनाक कुल 73 इमारतों में से 45 इमारतें सिर्फ नौपाड़ा-कोपरी प्रभाग समिति क्षेत्र में और कुल 170 खतरनाक इमारतों में से सबसे अधिक इमारतें मुंब्रा प्रभाग समिति में है। जबकि सबसे कम अति खतरनाक इमारतें वागले। उथलसर, वर्तक नगर और माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति में है। वहीँ खतरनाक वागले इस्टेट में सिर्फ तीन खतरनाक इमारतें है।
खतरनाक इमारतों की सूची
प्रभाग समिति – अति खतरनाक – खतरनाक
सम्बंधित ख़बरें
मराठवाड़ा के लिए मिसाल बना संभाजीनगर का कचरा प्रबंधन मॉडल, 8 जिलों के कलेक्टरों ने किया अध्ययन
Sambhajinagar में मनपा की बड़ी कार्रवाई, 150 mm उप जलवाहिनी पर 96 अवैध नल कनेक्शन काटे गए
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का बड़ा फैसला; संविदा कर्मचारियों के काम की होगी समीक्षा, लापरवाही पर जाएगी नौकरी
छत्रपति संभाजीनगर के ऐतिहासिक टाउन हॉल में बनेगा नया संग्रहालय; सोनेरी महल की पुरानी धरोहरें होंगी शिफ्ट
नौपाड़ा-कोपरी – 45 – 15
उथलसर – 5 – 6
वागले इस्टेट – 1 – 3
लोकमान्य-सावरकर – 6 – 14
वर्तकनगर – 1 – 14
माजीवाडा-मानपाड़ा – 1 – 13
कलवा – 5 – 14
मुंब्रा – 4 – 85
दिवा – 6 – 6
कुल – 73 – 170
