-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 5 Bangladeshi Citizens Arrested From Navi Mumbai
नवी मुंबई से 5 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, महिलाओं ने शुरू किया था घरेलू काम
- Written By: आकाश मसने
नवी मुंबई इलाके में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद छापा मारकर एक पुरूष व चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पांचों के खिलाफ धाेखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(प्रतिकात्मक तस्वीर)
ठाणे: बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद कई बांग्लादेशी नागरिक भारत में शरण ले रहे हैं तो कई घुसपैठ कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद छापा मारकर एक पुरूष व चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पांचों के खिलाफ धाेखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी निरोध प्रकोष्ठ (Anti Human Trafficking Cell) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कोपरखैरणे क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर में छापा मारा और चार महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाओं की उम्र 34 से 45 वर्ष के बीच है और वे घरेलू सहायिका का काम करती हैं, जबकि पुरुष की उम्र 38 साल है और वह घरों में पुताई का काम करता है।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश के हिंदुओं पर गृह मंत्रालय की नजर, अमित शाह ने किया कमेटी का गठन
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: नेपाल चुनाव में भारत की कूटनीतिक परीक्षा
हमारे देश में करोड़ों गरीब, घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट… रोहिंग्या मुद्दे पर भड़के CJI सूर्यकांत
घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकला जाएगा… देश की सुरक्षा पर भुज में बोले गृहमंत्री अमित शाह
त्रिपुरा में सीमा पार कर घुसे 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 भारतीय दलाल भी दबोचे गए
कोपरखैरणे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पांचों जाली दस्तावेजों के आधार पर भारत में दाखिल हुए थे। अधिकारी के अनुसार, पांचों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी के साथ-साथ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम-1950 और विदेशी अधिनियम-1946 के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में ली शरण
बता दें कि इन दिनों बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। बांग्लादेश में हुए आरक्षण विवाद के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दिया। फिलहाल प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में शरण ली है। आरक्षण मामले से शुरू हुए हिंसा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की ना केवल कुर्सी छीन ली बल्कि देश से दूर जाने को मजबूर कर दिया। दिन-प्रतिदिन बांग्लादेश की हालात और भी ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। देश में अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई और अन्य) को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:- सांसद सुप्रिया सुले का फोन और व्हाट्सऐप हैक
बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़
बांग्लादेश में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई है। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया था। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को हसीना की जगह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
5 bangladeshi citizens arrested from navi mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














