-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Mp Supriya Sules Phone And Whatsapp Hacked
सांसद सुप्रिया सुले का फोन और व्हाट्सऐप हैक, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
- Written By: आकाश मसने
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट में बारामती से सांसद सुले ने उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक होने का दावा किया।

सांसद सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: शनिवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया था। अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने आरोप लगाया है कि उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बारामती से सांसद सुले ने उनका फोन और व्हाट्सऐप हैक होने का दावा किया। साथ ही उन्होंन इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की। उन्होंने लोगों से उन्हें मैसेज या फोन न करने का अनुरोध किया। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने लिखा कि “मेरा फोन और व्हाट्सऐप हैक कर लिया गया है। कृपया मुझे मैसेज या फोन न करें। मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हूं।”
Urgent: My phone and WhatsApp have been hacked. Please do not call or text me. I have reached out to the police for help. — Supriya Sule (@supriya_sule) August 11, 2024
बता दें कि शनिवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक हो गया था इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट कर दी थी। एक दिन बाद फिर से एक बड़ी हस्ती का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। हैकर आए दिन राजनेताओं, बॉलीवुड सेलेब्स और बड़ी हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक करते हैं। सांसद सुप्रिया सुले और अभिनेता अर्जुन रामपाल के पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के एक्स व अन्य सोशल मीडिया अकांउट हैक हो चुके हैं।
शुरू होने की दी जानकारी
हालांकि कुछ देर बाद सांसद सुप्रिया सुले ने जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मेरा व्हाट्सएप चालू हो गया है। व्हाट्सएप टीम ने इसके लिए हमारी सहायता की। उन्होंने इसके लिए टीम व्हाट्सएप और पुणे ग्रामीण पुलिस को धन्यवाद दिया। साथ उन्होंने अपने चाहने वालों से कहा कि यदि इस बीच किसी ने मुझे मैसेज किया हो तो इस तकनीकी खराबी के कारण उत्तर न दे पाने के लिए मुझे खेद है।
माझे व्हॉट्सॲप सुरू झाले आहे. व्हॉट्सॲप टीमने यासाठी अतिशय मोलाचे सहकार्य केले. याबद्दल टिम व्हॉट्सॲप व पुणे ग्रामीण पोलीसांचे मनापासून आभार. दरम्यानच्या काळात कुणी मेसेज केले असतील तर त्यांना मला या तांत्रिक बिघाडामुळे रिप्लाय करता आला नाही, याबद्दल क्षमस्व 🙏🏻 नागरीकांना माझी… — Supriya Sule (@supriya_sule) August 11, 2024
सुले ने लोगों से की अपील
इस घटना के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने लोगों से अपील की है कि सभी जरूरी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरा व्हाट्सऐप हैक हो गया। कृपया हम सभी डिजिटल सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते समय टू फैक्टर वेरिफिकेशन करें। अपना पासवर्ड, ओटीपी किसी को न दें। साथ ही अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक न करें। डिजिटल सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण मामला है और हमें इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सरसकट कर्जमाफी की मांग पर संभाजीनगर में किसानों का चक्काजाम, मुख्यमंत्री के आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
‘शुभमंगल सावधान’ की गूंज और व्हाइट थीम का जलवा; देखें सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी का वेडिंग एल्बम
बेटी की शादी में जमकर नाचीं सांसद सुप्रिया सुले, ढोल की बीट पर लगाए जबरदस्त ठुमके; देखें VIDEO
Mp supriya sules phone and whatsapp hacked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














