Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोबाइल चोरी कर गूगल पे से उड़ाए 35 हजार रुपये, 2 गिरफ्तार

  • Written By: गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Feb 23, 2022 | 08:42 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी : मोबाइल चोरी (Mobile Theft) कर बैंकों (Bank) में जमा पैसों की चोरी करने का नया ट्रेंड (New Trend) चोरों ने शुरू किया है। नारपोली पुलिस  स्टेशन अंर्तगत एक व्यक्ति के हुए मोबाइल फोन चोरी के उपरांत चोर ने गूगल पे (Google Pay)  द्वारा 35 हजार बैंक (Bank) से निकाल लिया। पुलिस ने शिकायत के उपरांत मोबाइल चोर (Mobile Thief) को नकदी सहित गिरफ्तार (Arrested) किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबुज श्याम बहादुर सिंह ने अपना मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत पिछले 4 जनवरी को पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। मोबाइल चोरी होने के अचानक दूसरे दिन उनके बैंक खाता से 35 हजार रूपये गूगल पे पद्धति से अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिया। नारपोली पुलिस स्टेशन में उन्होंने इसकी भी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज तांत्रिक पद्धति से जांच करना शुरू किया। पुलिस ने समुचित तहकीकात के बाद शाहनवाज दाऊद अंसारी और तारिक अजगर अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गहन पूछताछ के दरमियान खुलासा हुआ कि दोनों ने पहले मोबाइल चोरी किया और उसके बाद मोबाइल सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर चालू किया। इसी नबंर पर दोनों ने गुगल पे शुरू कर शिकायतकर्ता अंबुज श्याम बहादुर सिंह के बैंक खाता से 35 हजार रूपये निकाल लिया। पुलिस ने चोरों के पास से 2 मोबाइल फोन और  चोरी के पैसे सहित कुल 59 हजार रुपये  बरामद किया है।

नागरिक बरतें सावधानी

भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने नागरिकों को आह्वान करते हुए कहा कि मोबाइल फोन नंबर आपके नेट बैकिंग से जुड़ा हुआ है। साइबर क्राइम के अपराध बढ़ रहे हैं। ज्यादातर लोग अब मोबाइल फोन से ही पैसा पे करना पसंद कर रहे है। सुरक्षा बस अब मोबाइल को संभालकर रखने की आवश्यकता है। अगर आपका मोबाइल फोन चोरी होता है तो सबसे पहले संबंधित मोबाइल कंपनी से संपर्क कर मोबाइल फोन की सभी सेवा को तत्काल बंद कराऐ। मोबाइल फोन खो जाने अथवा चोरी होने पर फौरन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं।

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी मनपा में मेयर को लेकर भाजपा में दो फाड़, विधायक महेश चौगुले को लगा झटका, 46 का आंकड़ा बना पहेली

महापौर चुनाव से पहले सपा के 6 पार्षद नॉट रीचेबल, भिवंडी में आया सियासी भूचाल, कांग्रेस के सपनों पर लगा ग्रहण!

अगर अकेले रहते हैं तो ये ऐप बन सकता है आपकी जान का रखवाला! Are You Dead? ने मचाया तहलका

निशानेबाज: पुराने कॉमिक्स को आई याद अब कॉमेडी शो है आबाद

35 thousand rupees withdrawn on google by stealing mobile 2 arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2022 | 08:42 PM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • New Trend

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.