-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 3 People Died Due To Lightning In Thane
ठाणे में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, मुंबई में रेड अलर्ट जारी
- Written By: आकाश मसने
ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने की घटनाएं मुरबाद तहसील के शिरगांव और कल्याण के निकट की हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ठाणे: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को ठाणे, पालघर और मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिन से महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। ऐसे में बुधराम को ठाणे में बारिश के चलते आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई हैं।
ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने की घटनाएं मंगलवार दोपहर मुरबाद तहसील के शिरगांव और कल्याण के निकट की हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि शिरगांव में एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से परशु पवार (42) की मौत हो गई वहीं कल्याण तहसील के कांबा में खदान में काम कर रहे एक पुरुष और एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:– मनोज जरांगे का अनशन खत्म, सरकार को दिया फाइनल अल्टीमेटम
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
अजित पवार की जयंती पर समाजसेवा का महाउत्सव, ठाणे में 15 हजार छात्रों को बांटी जाएंगी डेंटल किट
तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
मुंबई समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
मुंबई और ठाणे के कई हिस्सों में मंगवार से बारिश हो रही है। आईएमडी ने मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ को बदल कर ‘रेड अलर्ट’ कर दिया है, जो गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए जारी किया गया है। आईएमडी ने शाम साढ़े पांच बजे नई चेतावनी जारी करते हुए मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में ‘‘अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना” व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में मानसून की वापसी, IMD का पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए भी चेतावनी
मौसम विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें, बिजली और तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। मुंबई के द्वीप शहर में शाम से ही भारी बारिश हो रही है, जबकि कई उपनगरीय इलाकों में दोपहर से बारिश हो रही है। मुलुंड और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
3 people died due to lightning in thane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














