महाराष्ट्र में मानसून की वापसी, IMD का पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए भी चेतावनी

महाराष्ट्र में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने कल के लिए पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट और मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रादेशिक मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
महाराष्ट्र में मानसून की वापसी, IMD का पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट, इन जिलों के लिए भी चेतावनी
बारिश (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले दो से एक बार फिर मौसम ने अपना रूख बदला है। विदर्भ में पिछले दो दिन से बारिश शुरू हो गई है। अब मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में बारिश की संभावना जताते हुए कुछ जिलों के लिए रेड तो कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रादेशिक मौसम विभाग ने 26 सितंबर के लिए पालघर और नासिक के लिए रेड अलर्ट और मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट चेतावनी को कल सुबह 8.30 बजे तक बढ़ा दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को महाराष्ट्र के मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक और पुणे में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश की संभावनाओं को देखते हुए इन जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पालघर में 25 सितंबर को गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं के साथ भारी बारिश होगी। वहीं ठाणे और मुंबई में भी गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

विदर्भ में सुहावना हुआ मौसम

बता दें कि पिछले दो दिन से महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। मंगलवार को इक्का-दुक्का जिलों को छोड़ दे तो लगभग पूरे विदर्भ में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन 26 सितंबर और 27 सितंबर को जोरदार बारिश की संभावना जताई है। विदर्भ के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले दो दिनों से विदर्भ में मौसम सुहावना हुआ है। नागपुर में लगभग 10 दिनों के बाद रविवार की शाम को बादल बरसे। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से हलाकान शहरवासियों को इस बारिश ने राहत पहुंचाई। सुबह रिमझिम फुहारें पड़ी थी। उसके बाद धूप निकल आयी थी। शाम 5 बजे के करीब आसमान में काले बादल छा गए और भीषण गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि बादल करीब आधा घंटा ही बरसे लेकिन इससे उमस से राहत मिली।

इसी तरह विदर्भ के अमरावती, भंडारा, ब्रम्हपुरी, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिले में भी दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों तक इन जिलों में भी बारिश की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com