Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्कूल में बच्ची से हुई छेड़छाड़, मामले को गंभीरता से न लेना प्रिंसिपल को पड़ा महंगा

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आयी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह मुंब्रा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 05, 2024 | 01:57 PM

ठाणे में स्कूली बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ (सौजन्य : प्रतीकात्मक तस्वीर )

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : देशभर में आएं दिन महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के आंकड़ों ने सरकार के ‘महिला सुरक्षा’ के दावों की पोल-खोल दी है। छोटी बच्चियों की सुरक्षा के मुद्दे ने भी गंभीर रूप ले लिया है। अब तो बच्चियां स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं है। इसी बीच महाराष्ट्र के ठाणे से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए है। ठाणे के एक स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आयी, लेकिन इसको प्रिंसिपल ने गंभीरता से नहीं लिया है। जिसके बाद बच्ची से छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को ना देने पर स्कूल की महिला प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने की घटना सामने आयी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार की सुबह मुंब्रा इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की है। मुंब्रा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 5वीं की छात्रा जब अपनी कक्षा में अकेली थी, तभी ‘शॉर्ट्स’ और नीली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति वहां आया था, जिसके बाद उसने बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ और अन्य आपत्तिजनक हरकतें कीं। डरी हुई लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

बच्ची को आया था छोड़ने- आरोपी

अधिकारी ने बताया कि शोरगुल सुनकर प्रिंसिपल वहां आयी और उनके पूछने पर पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। प्राथमिकी के अनुसार, प्रिंसिपल को बाद में आरोपी से बात करते हुए देखा गया, जिसने उन्हें कथित तौर पर बताया कि वह लड़की को स्कूल छोड़ने आया था। लड़की ने घटना के बारे में अपने अभिभावकों को बताया और उन्होंने उस व्यक्ति तथा स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

सम्बंधित ख़बरें

Anupama Spoiler: आग में झुलसी प्रेरणा, बेटी की मौत से बौखलाई रजनी, अनुपमा पर फूटेगा कहर

‘रणजीत, दो दिन बारामती आओ…’ अजित पवार के ये शब्द आज भी गूंज रहे, अनुशासन के पक्के थे दादा

Ajit Pawar Plane Crash: सुमित और शांभवी कैसे बने थे पायलट, कैसे होती है चार्टर पायलट की ट्रेनिंग? जानें सब कुछ

Ajit Pawar Plane Crash: मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश

आरोपी की तलाश जारी

अधिकारी ने बताया कि प्रिंसिपल की भी जांच की जा रही है। प्रिंसिपल को आरोपी से बातचीत करते देखा गया था इसलिए माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद आरोपी का पता लगाना आसान हो सकता है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथी ही उसकी तलाश की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 year school girl molested in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 05, 2024 | 01:56 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.