- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Tadoba Rewilding Project Vidarbha Zerodha 100cr Fund
ताड़ोबा के जंगल फिर होंगे हरे-भरे, महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च किया 100 करोड़ का रिवाइल्डिंग प्रोजेक्ट
- Written By: आकाश मसने
Chandrapur News: ताड़ोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के पास 800 एकड़ क्षेत्र में महाराष्ट्र का पहला रीवाइल्डिंग प्रकल्प शुरू होगा। जिरोधा और रेनमेंटर फाउंडेशन 100 करोड़ के फंड से जैवविविधता पुनरुत्थान करेंगे।

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (सोर्स: सोशल मीडिया)
Tadoba-Andhari Tiger Reserve Rewilding Project: विदर्भ में विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ वहां के जंगल, वनसंपदा और जैवविविधता के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार प्रयासरत रहे हैं। उनकी ही संकल्पना के अंतर्गत चंद्रपुर जिले की ताड़ोबा-अंधारी बाघ परियोजना के आसपास के 800 एकड़ भूभाग का पर्यावरणीय पुनरुत्थान (रीवाइल्डिंग) प्रकल्प शुरू किया गया है।
इस परियोजना में जिरोधा कंपनी और रेनमेंटर फाउंडेशन सामाजिक उत्तरदायित्व निधि से सहयोग करेंगे। इस उपक्रम के तहत जंगल, घासभूमि या प्राकृतिक जलक्षेत्र में मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम रखते हुए प्राकृतिक भूमि, वन्यजीव और जैवविविधता का पुनरुत्थान करना है। इसी संकल्पना के आधार पर ताड़ोबा-अंधारी बाघ परियोजना के आसपास 800 एकड़ क्षेत्र में पर्यावरणीय पुनरुत्थान किया जाएगा।
100 करोड़ रुपए का फंड
महाराष्ट्र में इस प्रकार का यह पहला प्रकल्प ताड़ोबा में लागू होने जा रहा है। इसके लिए महाराष्ट्र शासन के वन विभाग, फार्मर्स फॉर फॉरेस्ट, जिरोधा और रेनमेंटर फाउंडेशन संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इस हेतु लगभग 100 करोड़ रुपये के ‘जिरोधा रीवाइल्डिंग फंड’ का प्रावधान किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
फुलंब्री: मुख्यमंत्री बलिराजा योजना से बनेगी 107 पाणंद सड़कें; 155 किमी लंबे रास्तों से किसानों को बड़ी राहत
तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, ट्रांसफर की सिल्वर जुबली; जानें अब तक हुए तबादलों का पूरा सफर
चंद्रपुर में ताडोबा बफर जोन में आतंक मचाने वाला बाघ T-83 आखिरकार पिंजरे में कैद; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
चंद्रपुर में आदमखोर बाघिन का आतंक, 13 महिलाओं पर हमला 4 की मौत, मचा हड़कंप
इस परियोजना की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। ज़िरोधा और रेनमेंटर फाउंडेशन के माध्यम से पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में कई पहलें पहले से चल रही हैं। रेनमेंटर फाउंडेशन जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय हानि जैसे विषयों पर कार्य करती है।
यह भी पढ़ें:- महायुति की ‘मैत्री’ नागपुर में हुई फेल! भाजपा-शिंदे सेना आमने-सामने, कामठी-मौदा बने हॉटस्पॉट
जिरोधा कंपनी अपने लाभ का 10% सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरणीय कार्यों के लिए सुरक्षित रखती है। इसी निधि से, कंपनी ने अपने 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर, 100 करोड़ रुपये के ‘ज़िरोधा रीवाइल्डिंग फंड’ की घोषणा की है।
पर्यावरण के लिए प्रेरणादायक पहल
इस पहल के अंतर्गत देशभर में पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राकृतिक परिसरों के पुनरुत्थान का लक्ष्य रखा गया है। इसमें मोनोकल्चर पौधारोपण के बजाय जैवविविधता को प्रोत्साहन देने वाली पद्धतियों को अपनाया जाएगा, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे। इन्हीं परियोजनाओं में विदर्भ स्थित ताड़ोबा-अंधारी बाघ परियोजना के पास का 800 एकड़ का क्षेत्र भी शामिल है।
विदर्भ के पर्यावरण संरक्षण के लिए रीवाइल्डिंग जैसे प्रकल्प अत्यंत उपयोगी हैं। ऐसे कार्यों में जिरोधा जैसी कंपनियों की भागीदारी अत्यंत सराहनीय है और यह पर्यावरण-संरक्षण आधारित पहल केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो।
Tadoba rewilding project vidarbha zerodha 100cr fund
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jyestha Purnima Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ? यहां जानिए
May 31, 2026 | 05:30 AMUPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














