सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM की गद्दी…लेकिन फडणवीस के पास रहेगा वित्त विभाग, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Maharashtra Politics News: सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. विभागों के बंटवारे, बजट सत्र और एनसीपी विलिनीकरण पर सियासी हलचल तेज है.
- Written By: अर्पित शुक्ला
सुनेत्रा पवार(Image- Social Media)
Maharashtra Politics Update: महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। एनसीपी और पवार परिवार की अंदरूनी सियासत के बीच सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शाम 5 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। खबरों के अनुसार, सुनेत्रा पवार को खेल विभाग और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग सौंपे जाने की तैयारी है। वहीं, दिवंगत अजित पवार के पास पहले रहा वित्त विभाग फिलहाल उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही रहेगा।
बजट पेश करेंगे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा। मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए यह लगभग तय हो गया है कि इस बार राज्य का बजट देवेंद्र फडणवीस ही पेश करेंगे। राजनीतिक अस्थिरता के बीच यह बजट सत्र बेहद अहम माना जा रहा है।
एनसीपी विलय को लेकर अंदरूनी विरोध
एनसीपी के विलिनीकरण को लेकर बड़ी अंदरूनी खींचतान सामने आई है। अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री किसी भी तरह के विलय के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि शरद पवार की पार्टी से संवाद जारी है, लेकिन अजित पवार समर्थकों में इसका खुला विरोध है।
खासतौर पर सुप्रिया सुले को लेकर इस गुट में नाराजगी की चर्चा तेज है। पार्टी के भीतर मांग उठ रही है कि विलिनीकरण की अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लगाया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार के बाद NCP में बड़ी हलचल! क्या जय पवार संभालेंगे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ की कमान? जानिए पूरी खबर
अमित शाह के भरोसे के बाद ही शिंदे गुट में आए, 6 बागी सांसदों के विलय पर संजय देशमुख का बड़ा खुलासा
पुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना
अटकलों पर लगा विराम: जयंत पाटिल का बयान-मीडिया मुझे कई बार वित्त मंत्री बना चुका है, मैं किसी रेस में नहीं
सिर्फ 10 मिनट का शपथ ग्रहण समारोह
लोकभवन से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 4 बजे देहरादून से मुंबई पहुंचेंगे और ठीक शाम 5 बजे सुनेत्रा पवार शपथ लेंगी। यह समारोह महज 10 मिनट का होगा और फिलहाल केवल एजेंसी प्रतिनिधियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।
यह भी पढे़ं- राह आसान नहीं, महायुति में पति की जगह ले पाएंगी सुनेत्रा? महाराष्ट्र की सियासत में खुद को साबित करने की चुनौती
राज्यसभा से इस्तीफा देंगी सुनेत्रा पवार
खबरों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार थोड़ी देर में अपने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने वाली हैं। यह इस्तीफा राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन को भेजा जाएगा।
इसके बाद दोपहर में उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर शाम को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
