अजित पवार की NCP के कई नेता नाराज! डिप्टी सीएम को ऑपरेशन लोटस का डर, मंत्री भरणे को भेजा सोलापुर
Maharashtra Politics: सोलापुर में एनसीपी (अजित गुट) को बड़ा झटका लग सकता है। तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अजित पवार ने डैमेज कंट्रोल के लिए मंत्री दत्तात्रेय भरणे को सोलापुर भेजा।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Sent Dattatreya Bharane To Solapur Gor Damage Control: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की घोषणा से पहले महायुति में शामिल दल भी एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने में लगे हैं। सोलापुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित गुट) के तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसके बाद अजित ने अपने खास मंत्री दत्तात्रेय भरणे को डैमेज कंट्रोल के लिए सोलापुर भेजने का फैसला किया है।
मंत्री दत्तात्रेय भरणे सोलापुर जिले के प्रमुख नेताओं के दलबदल को रोकने की कोशिश करने के अलावा आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की समीक्षा करेंगे, और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
3 पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा
एनसीपी का गढ़ माने जाने वाले सोलापुर जिले 4 पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वर्षा बंगले में मुलाकात की थी। तब से ही इनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई है। जिन तीन पूर्व विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है, उनमें राजन पाटिल, यशवंत माने और बबनदादा शिंदे का नाम सुर्खियों में है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
यह भी पढ़ें:- विधायकों का गला काटो…बच्चू कडू ने किसानों काे दी विवादित सलाह, महाराष्ट्र की सियासत में मचा हड़कंप
बीजेपी के पालकमंत्री जयकुमार गोरे ने कहा था कि यहां ऑपरेशन लोटस चल रहा है और सोलापुर में दिवाली के ज्यादा पटाखे फोड़े जाएंगे। ऐसी रिपोर्ट है कि पाटिल, शिंदे और माने ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की है।
पाटिल का जिलाध्यक्ष से विवाद
ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि मोहोल विधानसभा क्षेत्र से अजित पवार की पार्टी के पूर्व विधायक राजन पाटिल पाला बदलने की तैयारी में हैं। सोलापुर जिले में एनसीपी में चल रही रस्साकशी तथा जिलाध्यक्ष उमेश पाटिल से अपने मतभेदों की वजह से पूर्व विधायक पाटिल नाराज चल रहे हैं।
