सोलापुर MLC चुनाव में नया ट्विस्ट! शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे से मिले शरद पवार गुट के MP धैर्यशील पाटिल
Solapur MLC Election: सोलापुर विधान परिषद चुनाव के बीच एनसीपी (एसपी) सांसद धैर्यशील मोहिते-पाटिल और शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे की गुप्त मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
- Written By: आकाश मसने
शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे से मुलाकात करते शरद पवार गुट के सांसद धैर्यशील मोहिते पाटिल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Dhairyasheel Mohite-Patil Meets Jyoti Waghmare: सोलापुर विधान परिषद चुनाव के लिए प्रचार अपने चरम पर है। इसी बीच एक नया राजनीतिक मोड़ सामने आया है। चुनावी गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नवनिर्वाचित सांसद धैर्यशील मोहिते-पाटिल अचानक महायुति खेमे की शिवसेना राज्यसभा सांसद ज्योति वाघमारे से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं।
महाराष्ट्र की 17 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है। इसी बीच महाविकास अघाड़ी और महायुति के दो शीर्ष नेताओं के बीच हुई एक औचक मुलाकात ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। दोनों प्रतिद्वंदी खेमों में इस बैठक के बाद से अटकलें तेज हैं।
धैर्यशील मोहिते-पाटिल ने की ज्योति वाघमारे से मुलाकात
सोलापुर विधान परिषद चुनाव से पहले दोनों गठबंधनों की ओर से जारी जोरदार प्रचार बीच धैर्यशील मोहिते-पाटिल और ज्योति वाघमारे के बीच हुई मुलाकात ने कई तरह की चर्चाओं और अटकलों को जन्म दिया। यह बात महायुति और महा विकास अघाड़ी दोनों गठबंधनों के कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
विठ्ठल निर्मल दिंडी पुरस्कार 2026: पंढरपुर वारी में दिखा भक्ति और स्वच्छता का संगम! देखें विजेताओं की लिस्ट
नागपुर मनपा का फिजूलखर्ची मॉडल: सुरेश भट सभागृह के बजाय प्रांगण में ग्रैंड इवेंट, उठ रहे सवाल!
आषाढ़ी एकादशी: CM फडणवीस ने पत्नी के साथ पंढरपुर में की विट्ठल-रुक्मिणी की शासकीय महापूजा, देखें VIDEO
शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे ने दी सफाई
राज्य के सियासी गलियारों इस मुताकात की चर्चा तेज होते ही शिवसेना की राज्यसभा सांसद ज्योति वाघमारे ने इन अटकलों पर तुरंत सफाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार, घर आए मेहमान का स्वागत करना कर्तव्य है और इस मुलाकात को कोई राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि महायुति अपने गठबंधन के सिद्धांतों का पालन करेगी और विधान परिषद चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
यह भी पढ़ें:- ‘वर्षा बंगले के चक्कर काटने वाले हमें राजनीति न सिखाएं’, सुनील तटकरे का रोहित पवार पर तीखा पलटवार
सोलापुर में भाजपा बनाम शरद पवार गुट में होगी भिड़ंत
फिलहाल, सोलापुर विधान परिषद सीट के लिए महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। बार्शी के पूर्व विधायक और भाजपा नेता राजेंद्र राउत महायुति की ओर से मैदान में हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी की तरफ से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता वसंत देशमुख चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों उम्मीदवारों ने मतदाताओं और स्थानीय निकायों के सदस्यों से सक्रिय रूप से मिलकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
