गोकुल शुगर फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का उग्र प्रदर्शन, बकाया भुगतान की मांग तेज
Solapur Farmers Protest: सोलापुर में गोकुल शुगर फैक्ट्री पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है। करीब 130 करोड़ रुपये के गन्ना बिलों के भुगतान की मांग की।
Farmers Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gokul Sugar Factory: गोकुल शुगर फैक्ट्री पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर सोलापुर में किसानों का आक्रोश फूट पड़ा है।करीब 130 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना बिलों की मांग को लेकर किसान अब जलसमाधि आंदोलन पर उतर आए हैं। किसानों ने शहर के छत्रपति संभाजी महाराज तालाब में उतरकर आंदोलन शुरू कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। किसानों का आरोप है कि दक्षिण सोलापुर तहसील के धोत्रा स्थित गोकुल शुगर फैक्ट्री ने सोलापुर और धाराशिव जिलों के किसानों के लगभग 130 करोड़ रुपये के गन्ना बिलों का भुगतान अब तक नहीं किया है।
इसी मांग को लेकर किसान पिछले 17 दिनों से अनशन पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन की उदासीनता से नाराज किसानों ने आंदोलन को और तेज करते हुए पहले ही जलसमाधि आंदोलन की चेतावनी दी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में किसान छत्रपति संभाजी महाराज तालाब के पास एकत्र हुए।
17 दिन के अनशन के बाद किसान तालाब में उतरे
पुलिस ने एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन आंदोलनकारी किसानों ने बैरिकेड्स हटाकर तालाब की ओर दौड़ लगा दी और पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई अधिकारी स्वयं तालाब में उतरकर किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
नासिक वासियों ने ली राहत की सांस: शनिवार दोपहर कम हुआ गोदावरी का जलस्तर, अब सफाई और नुकसान के आकलन की चुनौती
मुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
ये भी पढे़: एक्शन मोड में नागपुर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे; पदाधिकारियों को दिया 5 बूथों का टास्क
प्रशासन पर बढ़ा दबाव
हालांकि किसानों का कहना है कि जब तक बकाया गन्ना भुगतान को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले भी किसान अर्धनग्न आंदोलन सहित विभिन्न प्रकार के विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने के कारण अब उन्होंने जलसमाधि आंदोलन का रास्ता अपनाया है। किसानों के इस उग्र आंदोलन से प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया है।
