सोलापुर में गैंगरेप की शिकायत निकली झूठी, बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए रचा युवती ने प्लान

Bijapur Naka Police: सोलापुर में 25 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराया गया गैंगरेप केस जांच में फर्जी निकला। युवती औऱ बॉयफ्रेंड को पुराने केस से बचाने और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोलापुर पुलिस कार्रवाई, Solapur fake gangrape case, Bijapur Naka police station case, false gangrape complaint India, Solapur crime
girlfriend boyfriend arrested Solapu (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Solapur Crime News: सोलापुर शहर के बीजापुर नाका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराई गई गैंगरेप की शिकायत ने जांच के दौरान चौंकाने वाला मोड़ ले लिया।

पुलिस की गहन जांच में पता चला कि कथित गैंगरेप की घटना पूरी तरह से मनगढ़ंत थी और इसे युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को एक पुराने मामले से बचाने और गवाहों पर दबाव बनाने के लिए रचा था। इस मामले की जानकारी सोलापुर के पुलिस आयुक्त एम. राजकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। पुलिस ने झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली युवती और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

112 पर कॉल कर गैंगरेप की दी थी सूचना

18 मार्च 2026 को रात करीब 8:30 बजे युवती ने आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर बताया कि उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बीजापुर नाका पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

CCTV और कॉल डिटेल से खुला राज

पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और मेडिकल जांच की पड़ताल की। साथ ही युवती की बहन और दोस्त से भी पूछताछ की गई। इन सभी तथ्यों की जांच के बाद पुलिस को कई विरोधाभास मिले, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कथित गैंगरेप की घटना हुई ही नहीं थी। बाद में पुलिस द्वारा स्केच और अन्य साक्ष्य सामने रखने पर युवती ने कबूल कर लिया कि उसने गैंगरेप की झूठी कहानी बनाई थी।

बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए रचा गया था षड्यंत्र

पुलिस के अनुसार, युवती के बॉयफ्रेंड के खिलाफ 22 दिसंबर 2023 को एक मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह कुछ समय तक न्यायिक हिरासत में रहा। बाद में उसे 1 सितंबर 2025 को हाईकोर्ट की कोल्हापुर सर्किट बेंच से जमानत मिल गई थी।इस पुराने मामले में शिकायतकर्ता और गवाहों पर दबाव बनाने तथा उन्हें झूठे मामले में फंसाने के उद्देश्य से युवती और उसके बॉयफ्रेंड ने गैंगरेप की झूठी कहानी गढ़ी थी।

युवती और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीजापुर नाका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 248, 217 और 61(2) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com