

सोलापुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ करते समय एक ट्रेनर प्लेन नीचे उतरा।
ट्रेनर प्लेन में सवार महिला ट्रेनी पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
इस दुर्घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने की जांच जारी है।
Solapur Airport Trainer Plane Incident: महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोलापुर एयरपाेर्ट पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा एक ट्रेनर प्लेन टेकऑफ करते समय अचानक रनवे से नीचे फिसल गया। टेकऑफ लेने के प्रयास में विमान अनियंत्रित होकर रनवे से नीचे चला गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अचानक हड़कंप मच गया।
हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि विमान में सवार महिला ट्रेनी पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोलापुर एयरपोर्ट पर यह विमान पायलट को ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ट्रेनर प्लेन था। जैसे ही महिला ट्रेनी पायलट ने विमान का टेकऑफ लेने का प्रयास किया, प्लेन अचानक रनवे से नीचे आगया। उडान के दौरान प्लेन के रनवे से नीचे चले जाने के कारण यह दुर्घटना घटी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी जीवितहानी नहीं हुई और एक बहुत बड़ा अनर्थ टल गया।
सामान्यतः विमान हादसों की घटनाओं में गंभीर नुकसान का खतरा बना रहता है, लेकिन इस दुर्घटना में प्लेन की महिला पायलट को किसी भी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है। वह दुर्घटना के बाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्लेन केवल पायलट ट्रेनिंग के लिए प्रयोग में लाया जा रहा था, इसलिए प्लेन में कोई अन्य यात्री मौजूद नहीं था।
उडान की तैयारी के समय प्लेन आखिर रनवे से नीचे कैसे फिसला, इसका मुख्य कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, सोलापुर एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इस दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी या बयान प्रदान नहीं किया गया है। फिलहाल इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।